NER wins Railway Kabaddi Championship in Gorakhpur | गोरखपुर में रेलवे कबड्डी-चैंपियनशिप में NER का एकतरफा जीत: रेलवे की 17 टीमें दिखा रही दमखम, नेशनल खिलाड़ी भी ले रहे भाग – Gorakhpur News

Actionpunjab
2 Min Read


गोरखपुर स्थित सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में 24 से 28 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित 73वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) कबड्डी चैम्पियनशिप-2025 पूरे जोश और उत्साह के साथ चल रही है। चैम्पियनशिप के दूसरे दिन मेजबान टीम पूर्वोत्तर रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए

.

देखिए 2 तस्वीरें

प्वाइंट के लिए जी जान लगाते खिलाड़ी

प्वाइंट के लिए जी जान लगाते खिलाड़ी

बोनस प्वाइंट और एक खिलाड़ी को आउट करके भागता खिलाड़ी

बोनस प्वाइंट और एक खिलाड़ी को आउट करके भागता खिलाड़ी

अन्य मुकाबलों में भी दिखा कड़ा संघर्ष दिन में खेले गए अन्य मैचों में कई टीमों के बीच रोचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले: -दक्षिण मध्य रेलवे ने मध्य रेलवे को कड़े मुकाबले में 49-42 से हराया। -पश्चिम रेलवे ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) को बेहद करीबी मैच में 41-39 से पराजित किया। -आरडब्ल्यूएफ ने दक्षिण पश्चिम रेलवे को 36-08 के बड़े अंतर से हराया। -उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 20-06 से शिकस्त दी। -राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में देश के कई नामी कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों की टीमों में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी भी खेलते नजर आ रहे हैं। इनमें उत्तर रेलवे के संजीव कुमार, पूर्व रेलवे के विश्वजीत पालित और दक्षिण पश्चिम रेलवे की तेजस्वनी बाई शामिल हैं। इसके अलावा, एशियन खेलों (चीन) में भाग ले चुके खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा हैं। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे के सुनील और प्रवेश, उत्तर रेलवे के नितिन रावल तथा दक्षिण पूर्व रेलवे के नितेश प्रमुख हैं। दर्शकों की भारी भीड़ से बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साह इस कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में कबड्डी प्रेमी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम पहुंच रहे हैं। दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का हौसला और भी बढ़ रहा

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *