वीटा चिलिंग सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल।
भिवानी जिले के लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में वीटा मिल्क चिलिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया है। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि यह केंद्र क्षेत्र के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार सृजन में महत्
.
यह मॉडर्न वीटा मिल्क चिलिंग सेंटर लगभग 3.30 करोड़ रुपए की लागत से दो एकड़ भूमि पर निर्मित किया गया है। इसका शिलान्यास 27 मई 2023 को जेपी दलाल द्वारा किया गया था। वर्तमान में इसकी दुग्ध संग्रहण क्षमता 20 हजार लीटर प्रतिदिन है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 40 से 50 हजार लीटर प्रतिदिन करने की योजना है।

सलेमपुर में वीटा मिल्क चिलिंग सेंटर का किया गया उद्घाटन।
वीटा उत्पादों के प्रति बढ़ेगी जागरूकता
बता दें कि यह केंद्र लगभग 100 सरकारी दुग्ध सहकारी समितियों से दूध एकत्र करेगा और यहां 20 से 25 बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) संचालित होंगे। चिलिंग सेंटर के चालू होने से बहल, सिवानी, लोहारू, तोशाम और कैरू खंड की बंद पड़ी वीटा दुग्ध सहकारी समितियों को फिर से सक्रिय किया जा सकेगा। इससे सहकारिता के माध्यम से आमजन को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र में वीटा उत्पादों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
वीटा की मिठाइयां बनाने की योजना
ग्रामीण क्षेत्रों में दूध, दही, लस्सी, छाछ, बटर सहित अन्य वीटा उत्पादों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित होगी। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि इस पहल से दूध उत्पादक किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे वे निजी कंपनियों के शोषण से मुक्त होंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी। भविष्य में इस केंद्र पर वीटा की मिठाइयां बनाने की भी योजना है।