![]()
सिरसा में रिटायर्ड फीमेल टीचर को रिट्ज गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी और हादसे के बाद फरार हो गया। एक्सीडेंट में महिला टीचर रही सुमन को काफी चोटें लगी है और पांव टूट गया। पास के दुकानदार ने परिजनों को सूचना दी और बाद में टीचर को अस्पताल में दाखिल करवाया ग
.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सदर बाजार में रोड पार करते हुए हुआ। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी है। इस मामले में पुलिस ने घायल महिला के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी चालक का पता नहीं चल पाया है और वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के पीर वाली वार्ड नंबर 17 निवासी सुमन देवी ने बताया कि वह इन दिनों घरेलू कामकाज करती है। रविवार के दिन शाम साढ़े 4 बजे वह घर से निकलकर सामान लेने के लिए चंदन बेकरी सदर बाजार जा रही थी। जब वह सड़क पार करने लगी तो सदर बाजार में मेडिकल शॉप के सामने पीछे से रिट्ज गाड़ी आ रही थी। चालक ने उसे गाड़ी से टक्कर मार दी और वह मौके से भाग गया।
पांव में सूजन आई तो अस्पताल में पहुंची
शिकायत में महिला सुमन ने बताया, टक्कर लगने से वह नीचे गिर गई, जिससे उसके पांव में काफी चोटें लगी और फ्रैक्चर हो गया। बाद में जानकार मास्टर मदन के बेटे मनीष की वहीं पर दुकान है, जिसने उसके बेटे निपुण को एक्सीडेंट के बारे में सूचना दी। निपुण उसे घर ले गया और दवा दी।
मगर पांव में फ्रेक्चर होने से सूजन आ गई तो अगले दिन डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। एक्स-रे करवाने पर पता चला कि उसके दोनों पांव में फ्रैक्चर आया है। जहां पर डॉक्टर ने उसके एक पांव का ऑपरेशन किया है। दूसरे पांव का ऑपरेशन करना बाकी है, जो शुक्रवार शाम तक होना है। इसके चलते वह पहले होश में नहीं थी, जिस कारण अब बयान दर्ज करवाए है।