Class 11 student shot dead in Gorakhpur breaking news crime news gorakhpur student murder case gorakhpur police | गोरखपुर के कॉलेज में 11वीं के छात्र की हत्या: कैंपस में घुसकर गोली मारी, भगदड़ मची; तमंचा लहराते हुए भागे – Gorakhpur News

Actionpunjab
2 Min Read


गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में घुसकर 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र सुधीर दोपहर 1:30 बजे कॉलेज के मैदान में दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान बाइक से तीन बदमाश आए।

.

सुधीर को देखते ही फायरिंग कर दी। उसके गले में गोली लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर कॉलेज के छात्र जुट गए। यह देखकर आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। छात्र की हत्या के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे। घरवाले भी पहुंच गए। मां बेटे की लाश देखकर रो-रोकर बेसुध हो गई। गुस्साई भीड़ एक आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। उसके घरवालों को पकड़कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घरवालों को छुड़ाया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 17 साल का सुधीर भारती पिपराइच के गढ़वा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले सुधीर का गांव के ही एक लड़के से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसी ने बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया।

छात्र की हत्या से जुड़ी तस्वीरें देखिए

वारदात के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। साथी छात्रों ने जख्म को कपड़े से बांधा।

वारदात के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। साथी छात्रों ने जख्म को कपड़े से बांधा।

सुधीर को छात्रों ने कंधे पर उठा लिया और अस्पताल के लिए ले जाने लगे।

सुधीर को छात्रों ने कंधे पर उठा लिया और अस्पताल के लिए ले जाने लगे।

रास्ते में बाइक पर सुधीर को लादा और अस्पताल के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही सुधीर की मौत हो गई।

रास्ते में बाइक पर सुधीर को लादा और अस्पताल के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही सुधीर की मौत हो गई।

वारदात की सूचना पर पहुंची छात्र की मां लाश देखकर रो-रोकर बेसुध हो गईं।

वारदात की सूचना पर पहुंची छात्र की मां लाश देखकर रो-रोकर बेसुध हो गईं।

सुधीर भारती कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ता था।

सुधीर भारती कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ता था।

छात्र की हत्या में अब तक क्या हुआ? मौजूदा स्थिति क्या है? जानने के लिए नीचे पढ़िए-

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *