Narnaul Mahendergarh Cow Protection Group Members Staged Protest | नारनौल में गोरक्षा दल के सदस्यों ने किया प्रदर्शन: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे, पुतला भी जलाया – Narnaul News

Actionpunjab
2 Min Read


नारनौल में प्रदर्शन करते हुए गोरक्षा दल के सदस्य

हरियाणा के नारनौल शहर में मंगलवार को गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या और वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में मार्च निकालते हुए महावीर चौक पर बांग्लादेश का

.

यह प्रदर्शन गोरक्षा दल के मोनू मिश्रवाड़ा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारी आजाद चौक पर एकत्र हुए, जहां से उन्होंने नारेबाजी करते हुए बजाजा बाजार, पुस्तक गली, पुल बाजार और महावीर मार्ग से होते हुए महावीर चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो”, “हत्यारों को सजा दो” और “केंद्र सरकार कार्रवाई करे” जैसे नारे लगाए गए।

नारनौल में प्रदर्शन करते हुए गोरक्षा दल के सदस्य

नारनौल में प्रदर्शन करते हुए गोरक्षा दल के सदस्य

हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना

महावीर चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए गोरक्षा दल के नेता मोनू मिश्रवाड़ा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि एक हिंदू युवक की हत्या केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि मानवता की हत्या है। ऐसे मामलों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आवाज उठाई जानी चाहिए।

केंद्र उठाए कदम

सभा में मौजूद अन्य वक्ताओं ने कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह बांग्लादेश सरकार से कूटनीतिक स्तर पर सख्त बातचीत करे और वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम उठाए।

पुतला भी जलाया

प्रदर्शन के अंत में गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला जलाकर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *