yamunanagar-police-officer-speeding-car-accident-railway-road update | यमुनानगर में पुलिसकर्मी की कार का कहर: तेज रफ्तार में चार गाड़ियां व दो स्कूटियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग – Yamunanagar News

Actionpunjab
4 Min Read



हादसे का सीसीटीवी वीडियो, जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी कारों में जाकर भिड़ गई।

यमुनानगर में रेलवे रोड पर आज रात को हरियाणा पुलिस के कर्मचारी की तेज रफ्तार स्विफट कार का कहर देखने को मिला है। पुलिसकर्मी ने सड़क किनारे खड़ी चार गाड़ियों व दो स्कूटियों में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं कार की टक्कर से सड़क किनारे लगा लोहे का खंबा भी टेढ़ा

.

हादसे के समय सड़क पर काफी भीड़ थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं है। वहीं इस एक्सीडेंट में ड्राइवर को चेहरे पर चोट आई है। हादसे के वक्त मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिसकर्मी को घेर लिया। लोगों का यह भी आरोप है कि उक्त पुलिसकर्मी ने शराब का सेवन किया हुआ था। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी को साथ लेकर गई।

रेलवे स्टेशन की तरफ से तेज रफ्तार में आई गाड़ी

यह हादसा रेलवे रोड पर न्यू मार्केट के पास बैग की दुकान के आगे हुआ है। दुकानदार सुधीर कुमार ने बताया कि उसकी रेलवे रोड पर दुकान है वह रात करीब आठ बजे दुकान पर ही मौजूद था। दुकान के बाहर उसकी ऑल्टो कार व स्कूटी खड़ी थी, उसके साथ अन्य कई लोगों की गाड़ियों भी खड़ी थीं।

उसी समय रेलवे स्टेशन की तरफ से तेज रफ्तार में एक सफेद रंग की स्विफट डिजायर(HR 78 B 4545) नंबर गाड़ी आई और उसकी दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो स्कूटी और चार गाडिय़ां ऑल्टो, टाटा टिआगो, वेगनआर व एंडेवर कार क्षतिग्रस्त हो गई।

भीड़ के चलते जानलेवा हो सकता था हादसा

मौके पर लोगों ने गाड़ी के चालक को बाहर निकाला तो वह नशे की हालत में लग रहा था। सुधीर ने बताया कि गाड़ी के आगे हरियाणा पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। ऐसे में जब ड्राइवर को घेरकर पब्लिक ने जांचा तो उसकी जेब से उसका हरियाणा पुलिस का आईडी कार्ड भी मिला। जिसमें उसका नाम बलविंद्र सिंह और रैंक सब इंस्पेक्टर लिखा हुआ था।

एडवोकेट निखिल ने बताया कि उसकी ऑटो कार को टक्कर से काफी नुकसान हुआ है। वहीं उसके जानकार शिव चरण गोयल की वेगनआर गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। रात के समय रेलवे रोड पर काफी भीड़ होती है, ऐसे में यह हादसा जानलेवा भी हो सकता था। स्विफट डिजायर गाड़ी टक्कर मारते हुए खंबे से टकराकर रुक गई।

अनिद्रा का शिकार था पुलिसकर्मी

मौके पर पहुंचे एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मी नशे में नहीं था। वह कई दिनों से अनिद्रा का शिकार था। प्राथमिक जांच में कार चलाते हुए नींद आना हादसा की वजह हो सकता है। मामले में सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास एक्सीडेंट की सूचना आई है। मामले की जांच कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *