Congress’s foot march to save the Aravalli mountain range | अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए कांग्रेस का पैदल मार्च: अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल चलेंगे कांग्रेसी, प्रदेश महासचिव विशाल जांगिड़ भी शामिल होंगे – Sikar News

Actionpunjab
2 Min Read


अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए आज सीकर में कांग्रेस पार्टी का पैदल मार्च होगा। यह पैदल मार्च 11 से 12 बजे के बीच सीकर के अंबेडकर पार्क से शुरू होगा। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विशाल जां

.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने बताया कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर और जीवन रेखा है। जो रेगिस्तान के विस्तार को रोकने और धूल भरी आंधियों से सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार अब खनन माफिया को बढ़ावा देकर अरावली को नुकसान पहुंचाने में लगी हुई है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज पैदल मार्च निकालकर इसका विरोध किया जाएगा।

सीकर में नरेगा संशोधन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन:कांग्रेस ने महात्मा गांधी का चित्र थामकर रैली निकाली, माकपा ने जलाई विधेयक की

प्रतियां

सीकर में कांग्रेस और माकपा ने ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले से कलेक्ट्रेट तक महात्मा गांधी की तस्वीर हाथों में थामे रैली निकाली। माकपा ने सीकर में ढाका भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मनरेगा संशोधन से जुड़ी बिल की प्रतियां भी जलाई गई। इस दौरान सीकर सांसद अमराराम भी मौजूद रहे।(पूरी खबर पढ़ें)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *