![]()
टाईब्रेकर में यूपी पुलिस को सीआरपीएफ जालंधर ने हराया।
वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय प्राइजमनी फुटबाल प्रतियोगिता से यूपी पुलिस की टीम बाहर हो गई। सीआरपीएफ जालंधर के साथ हुए मुकाबले में यूपी पुलिस को 3 के मुकाबले 6 गोल से शिकस्त मिली। नॉक आउट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में फुल
.
आरएसओ विमला सिंह ने बताया – शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला उत्तराखंड बनाम मां कामख्या फुटबाल क्लब बक्सर और बिहार एकादश बनाम यूपी एकादश के बीच होगा। मुकाबला शुरू होने से पहले काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा की सहायक निदेशिका डॉ कविता शर्मा और फिजिकल ट्रेनर आईआईटी बीएचयू डॉ विश्वजीत सरदार रहे। दोनों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
पहले मैच में यूपी पुलिस ने की तेज शुरुआत टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीआरपीएफ जालंधर के खिलाफ यूपी पुलिस ने तेज शुरआत की। लेकिन सीआरपीएफ ने यूपी पुलिस के गोलपोस्ट पर दबाव बनाया और कई कार्नर लिए लेकिन यूपी पुलिस के गोलकीपर मोहम्मद इरफान ने उसे विफल किया। इसके बाद यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने दबाव बनाया और 17वें मिनट में गौरव सिंह ने शॉट मरी जिसे सीआरपीएफ के गोलकीपर सुमित ने रोक लिए। खेल के 27वें मिनट में राइट विंगबैक कुलदीप थापा के लम्बे शाट को जालन्धर की रक्षापंक्ति से टकराकर लौटी गेंद पर एनके सैयद ने बैकहेड से गोलकर यूपी पुलिस को 1-0 की बढ़त दिला दी।
सेकेंड हॉफ के बाद टाईब्रेकर से हुआ फैसला दूसरे हाफ में सीआरपीएफ के खिलाड़ियों ने यूपी पुलिस की पेनाल्टी एरिया में दबाव बनाने के क्रम में खेल के 60वें मिनट में मिड फिल्डर खिलाड़ी रमेश डोलाई ने शानदार किक से गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। बराबरी के बाद खेल के 80वें मिनट में यूपी पुलिस के इरफान खान की कार्नर किक पर मोहम्मद इमरान का तेज हेड सीधे जालन्धर के गोलकीपर सुमित के हाथें में जा रूका। अति व्हिसिल बजने तक यही स्कोर रहा। ऐसे में में निर्णय के लिए टाई ब्रेकर नियम का सहारा लिया गया। जिसमें जालंधर ने यूपी पुलिस को 3 के मुकाबले 6 गोल से हरा दिया।
सीआईएसएफ ने पंजाब पुलिस को हराया दूसरे मैच में सीआईएसएफ दिल्ली ने पंजाब पुलिस को कड़े मुकाबले में अंतिम व्हिसिल बजने तक 1-1 की बराबरी पर रोका। उसके बाद टाईब्रेकर में पंजाब पुलिस को सीआईएसएफ ने 4 के मुकाबले 6 गोल से हरा दिया। आज का पहला क्वार्टर फाइनल दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा।