Sirsa Five-Year-Old Girl Molested By Minor Accused Police Case Child Commission Cognizance Report Pending | सिरसा में 5वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामला, रिपोर्ट का इंतजार: बाल आयोग करेगा गहनता से जांच, नाबालिग फरार, परिवार बोला-फंसाया जा रहा – rania News

Actionpunjab
4 Min Read



सिरसा के रानियां थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में बाल आयोग ने संज्ञान ले लिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा लिया है, जिनकी रिपोर्ट आज शनिवार शाम तक आने वाली है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिस पर

.

पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर बच्ची से छेड़छाड़ मामले में नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा नाबालिग का मेडिकल भी करवाया जाएगा और तथ्यों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि रानियां में ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक किशोर के साथ उनके साथ खेलने-कूदने वाले नाबालिगों ने ही कुकर्म कर दिया था, जिसके बाद किशोर की तबीयत बिगड़ गई थी। कई दिनों तक उसका इलाज चला था।

सिलसिलेवार ढंग से जानिएं पूरा मामला :

परिजनों के अनुसार, यह घटना लगभग वीरवार दोपहर करीब दो बजे की है। पीड़िता की मां ने बताया कि करीब 12 साल पहले से गांव में रह रही है, जिसके तीन बच्चे हैं। पति का छह साल पहले देहांत हो चुका है। दोपहर को वह अपने घर में कामकाज कर रही थी तो उस समय लड़का उनके घर में आया।

घर में आने के बाद पूछने लगा कि मैं खेलने के लिए आया हूं और मैंने बोल दिया कि दोनों बच्चे तो छत पर पतंग उड़ा रहे हैं। फिर उसने पूछा कि छोटी बच्ची कहां है? मैंने बता दिया कि वो कमरे में खेल रही हैं। फिर उसने पूछा कि मैं भी उसके साथ खेल लूं क्या तो मैंने बोल दिया हां, वो कमरे में है खेल लो, और मैं झाड़ू पोंछा करने लग गई।

वह लड़का बच्ची के साथ कमरे में बच्ची को अकेला पाकर मौके का फायदा उठाने लगा। बच्ची को चारपाई पर उस युवक ने लेटा रखा था। उसके कपड़े उतार रखे थे और उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जब वह कमरे में पहुंची तो उसे देखकर युवक एकदम से हड़बड़ा गया और भागने का प्रयास करने लगा। उसके पूछने के बाद युवक ने बताया कि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया और ये सब बोलकर युवक वहां से भागने लगा।

इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी और उसके बाद वीरवार देर शाम को रानियां थाने के अंतर्गत अपने बयान दर्ज करवाए। जिसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद उसकी बच्ची का मेडिकल करवाया। प्रशासन से गुहार लगाई है कि मेरी बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले इस आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

लड़के परिजन बोले, महिला उसे फंसा रही वहीं, लड़के के माता-पिता का कहना है कि उनके बेटे ने ऐसी कोई हरकत नहीं की है। ये महिला उनके बेटे को फंसाने का काम कर रही है। हालांकि इस महिला ने खुद अपने फोन से फोन करके घर पर बुलाया था और यह बोला था कि इस बच्ची को दुकान से खाने पीने के लिए चीज दिलवा कर ला दे। बच्ची को भी बोलना सिखा दिया है।

लड़के के माता-पिता बोले, महिला के तीनों बच्चे लगभग हर दिन उनके घर में खेलते रहते हैं। उनका बेटा निर्दोष है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *