Digvijay praised Modi for his organizational strength. | संगठन शक्ति के लिए दिग्विजय ने की मोदी की तारीफ: एक्स पर लिखा- नेताओं के चरणों में बैठने वाला सीएम, पीएम बना – Bhopal News

Actionpunjab
3 Min Read


पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बीजेपी की तर्ज पर काम करने के लिए कहा है। इसके लिए पीसीसी में हुई मीटिंग में नेताओं को बूथ और जमीन स्तर पर पहुंचने का संदेश देने के बाद दिग्विजय सिंह ने एक

.

एक्स पर फोटो शेयर करते हुए दिग्विजय ने लिखा है कि संगठन की शक्ति के बदौलत नेताओं के चरणों में बैठने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला। उन्होंने लिखा

QuoteImage

Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ @BJP4India का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की शक्ति है। ..जय सिया राम।

QuoteImage

दिग्विजय सिंह ने एक्स पर यह तस्वीर शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने एक्स पर यह तस्वीर शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं।

‘बूथ पर और जमीन पर उतरना होगा’ दिग्विजय सिंह ने एमपी कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और अन्य बैठकों में शुक्रवार को प्रदेश के नेताओं के बीच कहा था- जिस तरह से बीजेपी में संगठन का काम होता है, वैसे ही बूथ लेवल पर और जमीन पर उतरना होगा। इसके बाद ही कांग्रेस जमीन पर मजबूत होकर उभरेगी।

शनिवार को दिग्विजय ने एक्स पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी के चरणों में बैठने वाले कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी ने संगठन की शक्ति की बदौलत मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का पद पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…

दिग्विजय बोले- पीएम RSS कार्यकर्ता हैं तो मेंबरशिप फार्म बताएं

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के बयान पर पलटवार किया है। दिग्विजय ने कहा कि संघ जैसे अन रजिस्टर्ड संगठन की हिंदू समाज से तुलना करके उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है( भोपाल में अपने सरकारी आवास पर दिग्विजय सिंह ने प्रेस से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बेंगलुरू में आरएसएस का शताब्दी वर्ष का आयोजन हुआ था।पूरी खबर पढ़ें

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *