A young man died in a tractor-trolley collision in Tarabganj. | तरबगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत: दोस्त घायल; मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी – Tarabganj News

Actionpunjab
2 Min Read


प्रमोद कुमार पांडेय | तरबगंज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मृतक की फाइल फोटो।

तरबगंज तहसील क्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव के मजरा गोलहिया निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय कुलदीप की जान चली गई। हादसे में उसका 17 वर्षीय दोस्त रवीश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज गोंडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कुलदीप अपने दोस्त रवीश के साथ अमदही बाजार गया था। वापस लौटते समय बंधा संपर्क मार्ग पर गन्ना लदी एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह और स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल कस्बे के एक क्लीनिक ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी तरबगंज रेफर किया गया, जहां से दोनों को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि रवीश का इलाज जारी है।

मृतक कुलदीप अपने पिता देवी प्रसाद और बड़े भाई संदीप के साथ परिवार में सबसे छोटा था। उसके पिता देवी प्रसाद पंजाब में और बड़ा भाई संदीप सूरत में मजदूरी करते हैं। कुलदीप की मौत की खबर मिलते ही दोनों गांव के लिए रवाना हो गए हैं। सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज चल रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *