![]()
कंवरसैन चौक की हालत जर्जर, लोगों में रोष
फतेहाबाद जिले में टोहाना के रेलवे रोड स्थित कंवर सैन चौक की जर्जर हालत को लेकर आम जनता में रोष है। इस संबंध में गुड मॉर्निंग क्लब के प्रधान संदीप गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को ट्वीट कर समस्या के समाधान की मांग की
.
संदीप गोयल ने बताया कि चौक का पत्थर और ग्रिल टूटी हुई है। इसके अलावा, मूर्ति को शीशे से न ढके जाने के कारण वह धूल-मिट्टी से खराब हो रही है। उन्होंने प्रशासन पर इस मामले में ‘कुंभकर्णी नींद’ में होने का आरोप लगाया।
कंवर सैन गुप्ता ने टोहाना में मुख्य हेड बनवाया था
कंवर सैन गुप्ता ने टोहाना में मुख्य हेड बनवाया था और उन्हें शहर को ‘नहरों की नगरी’ बनाने का श्रेय दिया जाता है। शहर में यह एकमात्र चौक है जो उनके नाम पर है।संदीप गोयल ने यह भी बताया कि हर साल 1 जनवरी को कंवर सैन गुप्ता की जयंती मनाई जाती है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण इस बार चौक की हालत दयनीय हो चुकी है।
प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है जिससे समाज के लोगों में प्रशासन की कार्य प्रणाली के चलते रोष बढ़ता जा रहा है