Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (28 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 28 दिसंबर का राशिफल: मेष और कन्या राशि वालों को अपना ही फंसा हुआ पैसा आज वापस मिलने के प्रबल योग हैं

Actionpunjab
17 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (28 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

28 दिसंबर, रविवार को मेष और कन्या राशि वालों के लिए आज आर्थिक लेन-देन के लिहाज से अच्छा दिन है। अपना ही फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं। वृष और तुला राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। करियर में नए एग्रीमेंट मिलने की संभावना है, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी। सिंह और मीन राशि वालों के फैसले अच्छे साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष- पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में है। आज आपका ज्यादातर समय परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में बीतेगा। बच्चों के साथ समय गुजारने से उनका उत्साह बढ़ेगा। अगर पड़ोसियों या रिश्तेदारों के साथ कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से उसे सुलझाने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। नेगेटिव- युवा वर्ग को सलाह है कि वे रातों-रात सफलता पाने के चक्कर में किसी गलत रास्ते पर न चलें। इस समय आपको किसी बड़े की सलाह लेने की जरूरत है। धैर्य और संयम से काम लें। पैसों का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतें।

व्यवसाय- व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। सरकारी नौकरी करने वालों को आज दूसरे विभागों का काम भी संभालना पड़ सकता है। ऑफिस में कागजी कामकाज करते समय अलर्ट रहें, छोटी सी गलती बड़ी मुसीबत बन सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर में सुख-शांति रहेगी। व्यस्तता की वजह से प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा। हेल्थ- अपनी दिनचर्या और खान-पान को बिगड़ने न दें। सेहत के प्रति सजग रहना आपके लिए बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

वृष- पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन पढ़ाई-लिखाई के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे आपकी किसी बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। नेगेटिव- फिजूलखर्ची की वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है, इसलिए पैसों के मामले में सतर्क रहें। घर के बुजुर्गों की सलाह को अनसुना न करें। उनके आशीर्वाद और सहयोग से घर की व्यवस्था ठीक बनी रहेगी।

व्यवसाय- अपने बिजनेस को लेकर आज आपको गहराई से सोचने की जरूरत है। कार्यस्थल पर बदलाव की स्थिति बन रही है। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो आपसी पारदर्शिता रखें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। लव- अपनी योजनाओं में जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों को जरूर शामिल करें। शाम का समय मनोरंजन और मौज-मस्ती में बीतेगा। हेल्थ- बदलते मौसम का असर आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन- पॉजिटिव- आज महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिससे पुराने मतभेद दूर होंगे। आपकी मेहनत और हिम्मत से परिवार का कोई जरूरी काम हल हो जाएगा। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नेगेटिव- बिना वजह किसी से न उलझें और अपने विचारों को स्थिर रखें। बच्चों का मनोबल बढ़ाने में उनका साथ दें। कोई भी फैसला लेने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार जरूर करें, इससे आप आने वाली मुसीबत से बच जाएंगे।

व्यवसाय- किसी भी बिजनेस डील को फाइनल करते समय सावधानी बरतें। छोटी सी चूक बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। हालांकि, अपनी काबिलियत से आप स्थितियों को संभाल लेंगे। सरकारी कर्मचारियों पर आज काम का बोझ ज्यादा रह सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच गहरा प्रेम और तालमेल बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद न करें। हेल्थ- ज्यादा काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। सकारात्मक रहें और योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क- पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, इससे आप अपने कामों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। किसी मित्र या संबंधी के साथ चल रही अनबन दूर होगी। संतान की ओर से कोई सुखद परिणाम मिलने से मन को शांति मिलेगी। नेगेटिव- अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी भी तरह का जोखिम (रिस्क) न उठाएं। ध्यान रखें कि मुश्किल समय में भावनाओं में बहकर कोई कदम न उठाएं, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है और रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

व्यवसाय- बिजनेस की जरूरतों के लिए अगर उधार लेना पड़े, तो चिंता न करें। कार्यप्रणाली में किए गए बदलावों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका बिजनेस माइंड कई उलझनों को आसानी से सुलझा लेगा। लव- घर का माहौल अनुशासित और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। प्रकृति के करीब समय बिताने से आप ताजगी महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह- पॉजिटिव- आज आप अपने दम पर जो भी निर्णय लेंगे, वे भविष्य के लिए बहुत अच्छे साबित होंगे। बड़े लोगों से संपर्क बनेगा जो तरक्की के रास्ते खोलेगा। आपके काम आसानी से बनते जाएंगे, इसलिए अपना समय फालतू बातों में बर्बाद न करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। नेगेटिव- आलस्य की वजह से अपने कामों को कल पर न टालें। इस कमी को दूर कर अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहें। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला लेने से बचें, सोच-समझकर काम करना ही बेहतर होगा।

व्यवसाय- बिजनेस में आ रही कोई बड़ी रुकावट आज दूर होगी। पैसों के लेन-देन और फाइनेंस से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। काम के सिलसिले में आज आपको अपने कुछ उसूलों से समझौता करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण बहुत सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर या मेल-मिलाप का कोई प्रोग्राम बन सकता है। हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बदलते मौसम को देखते हुए अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या- पॉजिटिव- आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो उसे वापस मांगने का प्रयास करें, समय अनुकूल है। फाइनेंस से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका सोच-समझकर लिया गया निर्णय आपकी गतिविधियों को सही दिशा में रखेगा। नेगेटिव- किसी काम में मनमुताबिक नतीजा न मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बच्चों की समस्याओं को शांति से सुनें और हल करें। घर का कोई कीमती उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, धैर्य बनाए रखें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी जरूरी है। स्टाफ के सहयोग से आपके काम पूरे होते रहेंगे, लेकिन मार्केट में मुकाबला (कंपटीशन) बना रहेगा। किसी कर्मचारी का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। लव- कोई भी बड़ा फैसला लेने में परिवार की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ- ज्यादा काम और थकान की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। योग और मेडिटेशन से आपको शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

तुला- पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला आज सुलझ सकता है। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से आपकी सोच में सकारात्मकता आएगी। युवाओं को करियर से जुड़ी किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। नेगेटिव- भाइयों के साथ कोई अनबन हो, तो गुस्सा करने के बजाय शांति से समाधान निकालें। तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर भी आज चिंता रह सकती है।

व्यवसाय- बिजनेस में कोई नया एग्रीमेंट मिल सकता है। मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन आय सामान्य ही रहेगी। ऑफिस या बिजनेस में राजनीति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी के साथ फालतू वाद-विवाद में न पड़ें। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी और घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों के चक्कर में अपना कीमती समय खराब न करें। हेल्थ- मौजूदा वातावरण का आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए बचाव रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको फिट रखेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक- पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, इस समय का पूरा फायदा उठाएं। आप हर काम को पूरी लगन से करेंगे और उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। महिलाएं अपने व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान देंगी और अपने क्षेत्र में अपनी धाक जमाने में सफल रहेंगी। नेगेटिव- काम को आलस की भेंट न चढ़ने दें। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी की वजह से झगड़ा हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों और उनके दोस्तों पर कड़ी नजर रखना बहुत जरूरी है।

व्यवसाय- बिजनेस के बड़े लोगों का साथ मिलेगा, जो आपके व्यापार को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी भी सार्वजनिक स्थान पर विवाद से बचें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। लव- घर के कामों में अपना सहयोग जरूर दें, इससे परिवार के सदस्य सुरक्षित और खुश महसूस करेंगे। हेल्थ- त्वचा से जुड़ी एलर्जी हो सकती है। ठंड और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

धनु- पॉजिटिव- आज आपकी दिनचर्या बहुत व्यवस्थित रहेगी। किसी भी काम में दिल के बजाय दिमाग की बात सुनें। ज्यादा भावुक होना आपके काम बिगाड़ सकता है। युवा वर्ग अपनी उच्च शिक्षा को लेकर आज काफी गंभीर और एक्टिव नजर आएंगे। नेगेटिव- किसी दोस्त की वजह से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए फालतू बातों को छोड़कर अपने काम पर फोकस करें। पैसों के मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। बिना अनुभव के किसी भी बड़ी जिम्मेदारी को अपने हाथ में न लें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी देखरेख में ही काम करवाएं, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है। फाइनेंस से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो आज उसके हल होने की बहुत अच्छी संभावना है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लव पार्टनर को कोई गिफ्ट देना रिश्तों में मिठास घोलेगा। हेल्थ- जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। योग और व्यायाम को स्किप न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मकर- पॉजिटिव- मनमुताबिक सफलता पाने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन आपका कोई बड़ा सपना आज सच हो सकता है। अगर घर बदलने की सोच रहे हैं, तो योजना को तुरंत लागू करें। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- जल्दबाजी में तरक्की पाने के लिए किसी गलत रास्ते का चुनाव न करें, इससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। पैसों के लेन-देन में गलती होने से नुकसान हो सकता है, जिसका असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा।

व्यवसाय- इस समय ऑनलाइन मार्केटिंग और विज्ञापन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लोगों से अपने संपर्क बढ़ाएं। समय की मांग के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं। किसी जरूरी ऑफिशियल यात्रा के कैंसिल होने से मन थोड़ा उदास हो सकता है। लव- आपकी परेशानियों को दूर करने में परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की योजना बन सकती है। हेल्थ- गैस और कब्ज जैसी दिक्कतों से बचने के लिए अपने खान-पान और दिनचर्या को ठीक रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ- पॉजिटिव- आप किसी खास लक्ष्य को लेकर मेहनत कर रहे हैं, तो आज सफलता मिलने के योग हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होने से कई उलझनों का हल मिल जाएगा। मानसिक शांति के लिए आज आप धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में समय बिताएंगे। नेगेटिव- अपने व्यवहार में नरमी और सहजता रखें। दिखावे की आदत से बचें, क्योंकि इससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों की सलाह को अनदेखा करना आपको परेशानी में डाल सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट हो सकते हैं। वर्कर्स की गतिविधियों पर नजर रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बहसबाजी से दूर रहें। लव- घर में सुख-शांति रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स आपकी पारिवारिक खुशियों को बर्बाद कर सकते हैं। हेल्थ- तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से पेट खराब हो सकता है, इसलिए सादा भोजन लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन- पॉजिटिव- आज भाग्य आपके साथ है। आप अपनी चतुराई से किसी भी परिस्थिति में अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। पुराने मित्रों और दूर रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क करें, उनसे मिली सलाह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। नेगेटिव- समय के साथ अपने स्वभाव में बदलाव लाएं। दूसरों पर ज्यादा हुक्म चलाने के बजाय अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। मकान या गाड़ी के कागजों को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। किसी भी काम को करने में बहुत ज्यादा सोच-विचार न करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी नौकरी करने वाले किसी भी गलत काम में शामिल न हों, जांच होने का खतरा है। लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे, जिससे घर का माहौल सुखद रहेगा। युवाओं के लिए आज डेटिंग या बाहर जाने का आनंद लेने का दिन है। हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी बड़ी बीमारी की चिंता न करें, बस हल्का तनाव रह सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *