Congress Foundation Day celebrated in Bhadohi | भदोही में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया: संस्थापकों को याद कर संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News

Actionpunjab
2 Min Read


मोहम्मद फ़िरोज़ खान | भदोही (संत रविदास नगर)2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस रविवार को भदोही जनपद के सभी छह ब्लॉकों में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन पार्टी जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के निर्देश पर किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के संस्थापकों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

ब्लॉक भदोही के जगन्नाथपुर में ब्लॉक अध्यक्ष शिवपूजन मिश्र के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसी तरह, सुरियावां नगर में सुरेश चौहान, अभोली ब्लॉक के अमिलहरा ग्रामसभा में रमाशंकर बिंद, औराई में राजाराम दुबे, ज्ञानपुर नगर में महेशचंद मिश्र और डीघ ब्लॉक के कुरमैचा ग्राम सभा में धर्मराज बिंद के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई की सबसे बड़ी धरोहर है।

पांडेय ने जोर दिया कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवा और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में निवर्तमान प्रदेश सचिव राकेश मौर्य, पं. दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, संजीव दूबे, नाजिम अली, अवधेश पाठक, विनोद सरोज, मनोज गौतम, जल्लू यादव, लक्ष्मीशंकर चौबे, मृत्युंजय सिंह, राजनाथ यादव, उदय नारायण राय, शमशीर अहमद, संजीव कुमार, संजू मौर्या, रामसजीवन गौतम, सुरेश चौहान, करन मौर्य, संतोष धोबी, विष्णु श्रीवास्तव, राजेश यादव, नीरज कनौजिया और आशीष प्रजापति सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *