![]()
यमुनानगर में पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नीजर गोयत का हुआ जोरदार स्वागत।
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग स्टार नीरज गोयत का दुबई में आयोजित मिस फिट्स बॉक्सिंग 23 इवेंट में जीत के बाद आज उनका यमुनानगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। हरियाणा के बेगमपुर गांव से निकलकर ग्लोबल स्टेज पर भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज गोयत जैसे ही शह
.
नीरज गोयत रेंज रोवर गाड़ी में सवार होकर ओपन रोड शो में शामिल हुए। उनके काफिले के पीछे 50 से ज्यादा गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा था, जिसमें भारी संख्या में युवा और प्रशंसक शामिल थे। रोड शो के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फूलों की वर्षा, नारे और ढोल-नगाड़ों के साथ नीरज का स्वागत किया गया। उत्साह इतना ज्यादा था कि मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई और ट्रैफिक काफी देर तक प्रभावित रहा।
युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील
यह स्वागत नीरज की 20 दिसंबर को दुबई में हुई उस शानदार जीत का जश्न था, जहां उन्होंने अमेरिकी बॉक्सर एंथनी टेलर को हराकर भारतीय तिरंगा ग्लोबल स्टेज पर लहराया। तिरंगे के रंगों में रिंग में उतरने वाले नीरज ने पूरे मुकाबले में आक्रामक और तकनीकी बॉक्सिंग से प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।
शहरवासियों ने नीरज को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह जीत हरियाणा और पूरे देश के लिए गर्व की बात है। युवाओं के लिए नीरज एक प्रेरणा बन चुके हैं। नीरज गोयत ने प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए कहा कि यह प्यार और समर्थन ही उनकी असली ताकत है। नीरज ने युवाओं काे नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।