Hisar Police Arrest Two Drug Peddlers Seize Ganja and Heroin| Haryana News | हिसार पुलिस ने दो नशा तस्करों को पकड़ा: 10 किलो गांजा के साथ हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट में केस दर्ज – Uklanamandi News

Actionpunjab
2 Min Read



पुलिस द्वारा गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी।

हिसार पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलोग्राम 390 ग्राम गांजा और 10 ग्राम 19 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। यह कार्रवाई 28 दिसंबर को अग्रोहा और हिस

.

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पहले मामले में नशा निरोधक पुलिस टीम ने गांव किरमारा से पवन कुमार को उसके घर से पकड़ा। पुलिस उप अधीक्षक किशोरी लाल की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 10 किलोग्राम 390 ग्राम गांजा मिला।

बरामद गांजे को जब्त कर पवन कुमार उर्फ पोनी के खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुप्त सूचना पर दूसरा तस्कर गिरफ्तार

दूसरे मामले में, पड़ाव चौकी पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर विकास नगर, जीजेयू हिसार के पास से एक व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान संजीव पुत्र देवी दयाल निवासी सैनियान मोहल्ला हिसार (हाल प्रताप नगर, जहाज पुल चौक हिसार) के रूप में बताई।

पुलिस उप अधीक्षक श्रद्धा सिंह की मौजूदगी में आरोपी संजीव की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 10 ग्राम 19 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन को जब्त कर संजीव के खिलाफ थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *