Andhra Pradesh Train Accident Photos; Tatanagar-Ernakulam Express | AC Coach | आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, 1 की मौत: यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई, 2 एसी कोच जले

Actionpunjab
5 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Andhra Pradesh Train Accident Photos; Tatanagar Ernakulam Express | AC Coach

विशाखापट्टनम1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी येलमंचिली रेलवे स्टेशन पहुंचे और आग पर काबू पाया। - Dainik Bhaskar

आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी येलमंचिली रेलवे स्टेशन पहुंचे और आग पर काबू पाया।

विशाखापट्टनम से करीब 66km दूर येलमंचिली में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार रात 12:45 बजे ट्रेन में आग लगने की खबर मिली। उस वक्त ट्रेन आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में येलमंचिली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी।

जब ट्रेन में आग लगी, तो दोनों कोच में से एक में 82 और दूसरे में 76 यात्री थे। पुलिस को B1 कोच से एक शव मिला। मरने वाले की पहचान 70 साल के चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है।

जले हुए कोच अलग करके ट्रेन को एर्नाकुलम रवाना कर दिया गया। यात्रियों को दूसरे साधनों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। दो फोरेंसिक टीमें आग लगने के कारणों का पता लगा रही हैं।

ट्रेन में आग की तस्वीरें…

एक कोच से दूसरे में फैली आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के B1 कोच में आग लगी, फिर आग M2 कोच में फैल गई। आग की लपटें देखकर घबराए यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींची और ट्रेन से बाहर भागे। ट्रेन के दोनों कोच जल गए हैं, इसमें यात्रियों का सामान भी जल गया।

AC कोच में आग कैसे लग सकती है

  • AC कोच पूरी तरह बिजली पर चलता है, इसलिए वायर कटने, लूज कनेक्शन या वायरिंग के पुराने हो जाने पर शॉट सर्किट हो सकता है।
  • कोच के एसी या इलेक्ट्रिक पैनल के गर्म होने, कंप्रेशर या मोटर में फॉल्ट से आग लग सकती है।
  • मोबाइल चार्जर या एक्सटेंशन बोर्ड में ओवरलोडिंग के कारण आग लगती है।
  • इसके अलावा यात्रियों के कोच के अंदर सिगरेट, माचिस, लाइटर या ज्वलनशील चीजों के इस्तेमाल करने से आग लग सकती है।

ट्रेन में यात्रा करते हैं तो इसे भी जानिए

ट्रेन के सॉकेट सिर्फ 15–20 वॉट के होते हैं। ये मोबाइल-लैपटॉप जैसे छोटे उपकरण चार्ज करने के लिए बनाए गए हैं। इन सॉकेट में 110V AC करंट होता है, जो घरेलू 220V-240V से कम है। इनमें ओवरलोडिंग से शॉर्ट-सर्किट के चलते बोगी में आग लग सकती है। इससे लाइट, पंखे और एसी सिस्टम पर भी असर हो सकता है। ये अन्य यात्रियों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है और ट्रेन के एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पोर्ट भी खराब हो सकते हैं।

पिछले कुछ महीनों में हुईं ट्रेन में आग लगने की घटनाएं…

अक्टूबर 2025: पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग, सरहिंद स्टेशन के पास AC बोगी में शॉर्ट सर्किट हुआ था

पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन (12204) में पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास आग लग गई थी। आग 19 नंबर AC बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के भी कई व्यापारी सफर कर रहे थे। आग लगते ही ट्रेन की चेन खींच दी थी। इसके बाद बोगी में सवार यात्री अपना सामान छोड़कर तुरंत नीचे उतर गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

नवंबर 2025: इटारसी स्टेशन पर रीवा-भोपाल सुपरफास्ट के इंजन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन में धुआं उठने लगा था। सुबह करीब 6 बजे हुई इस घटना से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। आग कैसे लगी इस बारे में इटारसी स्टेशन का कोई भी अधिकारी कुछ कहने तैयार नहीं था। पढ़ें पूरी खबर…

———–

ये खबर भी पढ़ें…

आप ऐसा न करें- महिला ने ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली में बनाए नूडल्स: 15 लोगों की चाय भी बनाई

ट्रेन के एसी कोच में इलेक्ट्रिक केतली में नूडल्स बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो 20 नवंबर का था। इसे सरिता लिंगायत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी दर्ज की और रेलवे को टैग कर सुरक्षा का खतरा बताया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *