बालोतरा जिले के सिवाना थाना इलाके तेलवाड़ा गांव में क्षत-विक्षिप्त हालात में कंकाल मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया
.
पुलिस के अनुसार रविवार शाम को हमें सूचना मिली थी कि किसी इंसान के हाथ का पंजा गांव तेलवाड़ा सुनसान जगह पर पड़ा है। इस पर थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पंजे के आधार पर खोजबीन शुरू की। करीब 150 मीटर दूर पर एक कंकाल भी मिला। वहीं पूरा कंकाल क्षत-विक्षिप्त हालात में पड़ा था। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। वहीं कंकाल को सिवाना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस को युवक की पहचान बुटाराम (30) निवासी ऐलाना जालोर के रूप में हुई है।

कंकाल मिलने के बाद इलाके में फैली सनसनी।
सिवाना थानाधिकारी चंद्रवीर सिंह ने बताया- परिजनों के आने और रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
युवक की गुमशुदगी है दर्ज
पुलिस के अनुसार मृतक के पिता खेकाराम ने जालोर जिले के विशनगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया 21 दिसंबर को बाजार से सामान लाने का बोलकर निकाला वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों के वहां पर खोजबीन की लेकिन नहीं मिला। युवक शादीशुदा है। एक चार साल की बच्ची है। युवक मंदबुद्धि का है।