दुर्घटनाग्रस्त कार को उठाने के लिए पुलिस ने बुलाई क्रेन।
करनाल जिले में नेशनल हाईवे पर आईटीआई चौक के नजदीक एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो कारों और एक बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों कारें और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पह
.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नेशनल हाईवे पर चल रहे ट्रैफिक के बीच अचानक तेज आवाज के साथ टक्कर हुई। पहले दो कारें आपस में भिड़ीं और इसके तुरंत बाद एक बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

करनाल में नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
फॉर्च्यूनर कार मालिक ने बताई पूरी घटना
फॉर्च्यूनर कार मालिक पवन कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। उनका आरोप है कि स्विफ्ट कार चालक नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से जा टकराई।
बाइक सवार युवक सड़क पर गिरे, हालत गंभीर
स्विफ्ट की टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और एंबुलेंस बुलाने के साथ पुलिस को सूचना दी। घायलों को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद पहुंची पुलिस और आसपास के लोग।
भागने की कोशिश करता चालक लोगों ने पकड़ा
हादसे के बाद स्विफ्ट कार चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को सुचारू कराया।