13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बुध ग्रह ने आज (29 दिसंबर) धनु राशि में प्रवेश किया है। अब ये ग्रह 17 जनवरी तक इसी राशि में रहेगा। धनु राशि का स्वामी गुरु है। बुध बुद्धि और गुरु ज्ञान का प्रतीक है। इस राशि में बुध के आने से लोगों की निर्णय क्षमता में सुधार होगा।बुध से शुभ फल प्राप्त करने के लिए हर बुधवार गणेश जी को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए और ऊँ बुं बुधाय नमः मंत्र का जप करना चाहिए।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आने वाला समय कैसा रह सकता है…
मेष राशि के लोगों के लिए बुध नौवें भाव में है। इनके लिए ये समय आध्यात्मिक और बौद्धिक प्रगति का है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके करियर के लिए फलदायी साबित हो सकती है। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर आएंगे। पिता या गुरु के साथ संबंधों में सुधार होगा और भाग्य का साथ मिलेगा।
- वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए बुध आठवें भाव में है। मिला-जुला फल देने वाला समय है। अचानक धन लाभ या पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है।
- मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए बुध सातवें भाव में है। इन लोगों को वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी में लाभ होगा। नए व्यापारिक सौदे होने की संभावना है। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके विचारों की सराहना करेंगे।
- कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए बुध छठे भाव में है। इन लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां, विशेषकर त्वचा या पाचन तंत्र से जुड़ी, हो सकती हैं। कार्यस्थल पर मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन आपकी कार्यकुशलता से सफलता मिलेगी। कर्ज के लेन-देन से बचें।
- सिंह राशि
बुध पांचवें भाव में है। ये स्थिति आपकी रचनात्मकता और बुद्धि को बढ़ाएगी। यदि आप कला, लेखन या शेयर बाजार से जुड़े हैं, तो ये समय लाभदायक है। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी।
- कन्या राशि
कन्या राशि के लिए बुध चौथे भाव में गोचर रहेगा। ये समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला है। आप नया वाहन या भूमि खरीदने की योजना बना सकते हैं। माता से रिश्ते बेहतर होंगे और घर का माहौल सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मजबूत स्थिति रहेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।
- तुला राशि
तुला राशि के लिए बुध तीसरे भाव में है। ये ग्रह आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी करेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ सहयोग बढ़ेगा। संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए ये सुखद समय है। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। आपके निर्णय भविष्य में सफलता दिलाएंगे।
- वृश्चिक राशि
बुध दूसरे भाव में है। ये आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने वाला समय है। आपकी वाणी में सौम्यता आएगी, जिससे आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश के लिए ये समय अनुकूल है, लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
बुध आपकी ही राशि के पहले भाव (लग्न) में है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और आप तर्कसंगत रूप से अपनी बात रख पाएंगे। अति आत्मविश्वास से बचना होगा। सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
इस राशि के लिए बुध बारहवें भाव में है। विदेश से जुड़े कामों से लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। अनिद्रा या तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए योग और ध्यान का सहारा लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा रुकना बेहतर होगा।
- कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए बुध ग्यारहवें भाव में है। ये स्थिति आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि करेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी और बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक दायरे में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नए मित्र बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। निवेश से अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।
मीन राशि के लोगों के लिए बुध दसवें भाव में है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के योग है। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो ये समय अनुकूल है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाकी पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।