CM said – there will be no infiltrators in Rajasthan. | सीएम बोले-राजस्थान में कोई भी घुसपैठियां नहीं रहेगा: पेपरलीक के 398 आरोपियों को जेल पहुंचाया, छोटा-बड़ा कोई नहीं बचेगा – Jaipur News

Actionpunjab
3 Min Read



सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में अगर कोई भी घुसपैठियां होगा तो किसी भी कीमत पर राजस्थान में नहीं रहेगा। उन्होने कहा कि पहले हम हिंदू विस्थापितों को नागरिकता देने के लिए सीएए का कानून लेकर आए थे तो कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया।

.

अब हम घुसपैठियों को निकाल रहे है तो एसआईआर का भी विरोध कर रहे हैं। सीएम आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत के 61वें अधिवेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि हम देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। आपने देखा है कि आजादी के बाद हमारे जो हिंदू और सिख भाई पाकिस्तान और बांग्लादेश में रह गए थे। उनकी कितनी बड़ी संख्या थी, वो कहां चले गए।

जब हम हिंदू विस्थापितों को नागरिकता देने के लिए कानून लेकर आए कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। आपको इन्हें नागरिकता देने में क्या दिक्कत हैं। अभी घुसपैठियों को निकाल रहे है तो एसआईआर का भी विरोध कर रहे हैं।

पेपरलीक के 398 आरोपी जेल में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में युवाओं के साथ कुठाराघात हुआ। हमारे किसान, मजदूरों के बच्चे सरकारी नौकरी की तैयारी करते थे।

लेकिन एक के बाद एक पेपरलीकर होते थे। युवाओं के सपनों को चूर-चूर कर दिया जाता था। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि दो साल के अंदर 296 पेपर हुए हैं, क्या एक भी पेपर लीक हुआ।

हमने वादा किया था कि पेपरलीक करने वालों को जेल में भी डालेंगे। आज इनकी संख्या करीब 400 पहुंच गई है। 397-398 आरोपी आज जेल में है। कांग्रेस छोटे-बड़े आरोपियों की बात करती हैं। मैने कहा छोटा भी आएगा और बड़ा भी आएगा, रहेगा कोई नहीं।

डायरी-पेन रखकर हिसाब लगाते रहिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने वादा किया था कि हम पांच साल में 4 लाख सरकारी और 6 लाख प्राइवेट नौकरी देंगे। कांग्रेस वालों ने मुझे विधानसभा में पूछा, आपने घोषणा तो कर दी, इतनी नौकरी देंगे कहां से।

मैने उनसे कहा था कि डायरी-पैन जेब में रख लो और हिसाब लगाते रहो। हमने अभी तक 92 हजार नौकरियां दे दी हैं। आने वाले रोजगार उत्सव में हम 20 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देने वाले हैं। इसके अलावा 1.56 लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन है।

इसके अलावा भी आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड नई नौकरियों की निकालने वाला हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *