Sirsa Smuggler Caught Near Former MP House Gravel Supplier Sale Rori Accused Preetpal Police Arrest | सिरसा में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार: बेचने की फिराक में घूम रहा था; बोला- रोड़ी के सप्लायर ने दी – Sirsa News

Actionpunjab
3 Min Read



सिरसा जिले में पूर्व MP की कोठी के पास नशा तस्कर पकड़ा गया है। पुलिस पूर्व सांसद की कोठी के पास पहले से गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक युवक हेरोइन बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार, तस्कर रोड़ी का रहने वाला है और रोड़ी के सप्लायर ने ही उसे बेचने के ल

.

पुलिस ने गाड़ी रोक की पूछताछ

पुलिस को दी शिकायत में एसआई के अनुसार, वह सिपाही सुंदर पाल, एचजीएच बलकरण सिंह, ड्राइवर प्रताप सिंह सरकारी गाड़ी सहित रोड़ी से सुरतिया की ओर जा रहे थे। जब पूर्व सांसद की कोठी के पास पहुंचे, तो सड़क के बाई साइड में एक लड़का खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने गाड़ी को रोककर युवक को शक के आधार पर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम रोड़ी का रहने वाला प्रीतपाल सिंह उर्फ दीप बताया।

पूर्व पंच की मौजूदगी में ली तलाशी

युवक ने हाथ में लिया गुलाबी रंग का लिफाफा नीचे गिरा दिया और उसने पॉलीथिन नीचे गिराने पर कारण पूछा, तो उसने बताया कि पॉलीथिन में हेरोइन है। पूर्व पंच की मौजूदगी में पॉलीथिन को चेक किया, तो 5.60 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में युवक प्रीतपाल ने बताया कि उसने यह हेरोइन रोड़ी के प्रविंद्र सिंह ने उसे बेचने के लिए दी है। ऐसे में पुलिस ने सप्लायर प्रविंद्र की धरपकड़ शुरू कर दी है।

रोड़ी में पहले से बिक रहा नशा

इस मामले में ग्राम पंचायत का कहना है कि रोड़ी में सुरतिया रोड एरिया में काफी मात्रा में नशा बिकता है। लोग खुलेआम नशा बेचते हैं और कई बार पकड़े भी जाते हैं। मगर असल तस्कर पकड़े नहीं जाते। कोई युवक नशे के साथ पकड़ा जाता है, तो उसके बाद सप्लायर पर कार्रवाई नहीं होती। पंचायत ने एसपी को भी शिकायत दी है, लेकिन उस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। पंचायत की मांग है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

हालांकि, पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम की ओर से रोड़ी में लगातार दबिश दी जा रही है। कई तस्कर पकड़े गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *