Army Trains Village Defence Guards Doda Anti Terror Ops Chenab Valley video | जम्मू-कश्मीर के डोडा में गांव वाले आतंकियों से लड़ेंगे, VIDEO: आर्मी ने महिलाओं को भी हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी; 150 विलेज डिफेंस गार्ड्स

Actionpunjab
3 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Army Trains Village Defence Guards Doda Anti Terror Ops Chenab Valley Video

डोडा25 मिनट पहलेलेखक: रउफ डार

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के तहत अब गांववालों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। आर्मी ने मंगलवार को चेनाब घाटी के ऊपरी इलाकों के 17 गांवों से 150 विलेज डिफेंस गार्ड्स (VDG) को ट्रेनिंग दी। इनमें महिला स्वयंसेवक भी शामिल हैं।

आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि डोडा-चंबा बॉर्डर से सटे गांवों के लोगों ट्रेनिंग में भाग ले रहे हैं। उन्हें हथियार चलाने, सैन्य रणनीति, आत्मरक्षा, बंकर बनाने और दुश्मन के हमलों को नाकाम करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

ये गांव जंगलों और पहाड़ी इलाकों के पास स्थित हैं, जहां आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ट्रेनिंग भालेसा इलाके के शिंगिनी पंचायत में हो रही है, जो डोडा से करीब 90 किलोमीटर दूर है।

विलेज डिफेंस गार्ड्स की ट्रेनिंग की 4 फोटो…

डोडा के पहाड़ी इलाकों के गांवों के लोगों को आर्मी ट्रेनिंग दे रही है।

डोडा के पहाड़ी इलाकों के गांवों के लोगों को आर्मी ट्रेनिंग दे रही है।

महिला को ट्रेनिंग सेशन में शामिल हो रही हैं।

महिला को ट्रेनिंग सेशन में शामिल हो रही हैं।

आर्मी के जवान हथियार चलाने के साथ ही सैन्य रणनीति बनाना भी सीखा रहे।

आर्मी के जवान हथियार चलाने के साथ ही सैन्य रणनीति बनाना भी सीखा रहे।

विलेज डिफेंस गार्ड्स को बंकर बनाने की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं।

विलेज डिफेंस गार्ड्स को बंकर बनाने की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं।

वॉलंटियर्स आतंकियों से गांव की रक्षा करेंगे

एक आर्मी ऑफिसर ने बताया कि ट्रेनिंग का मकसद वॉलंटियर्स को अपने गांवों की रक्षा करने के लिए तैयार करना है। वे कमजोर इलाकों में पहली रक्षा लाइन का काम करेंगे। आतंकी गतिविधियों को रोकेंगे। यह कदम सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस के चल रहे ऑपरेशन को और मजबूत बनाएगा।

कुछ साल पहले चेनाब घाटी, खासकर डोडा और किश्तवाड़ में घुसे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए ये ऑपरेशन चल रहे हैं। VDG को .303 राइफलों की जगह सेल्फ-लोडिंग राइफल्स (SLR) दी गई हैं।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

2026 में भारत-PAK युद्ध संभव, अमेरिकी थिंक टैंक का दावा:कश्मीर में आतंकी गतिविधि वजह बनेगी; दोनों देशों ने हथियारों की खरीद बढ़ाई

अमेरिका के बड़े थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने चेतावनी दी है कि 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर युद्ध हो सकता है। CFR की रिपोर्ट ‘कॉन्फ्लिक्ट्स टू वॉच इन 2026’ के अनुसार, कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ने से दोनों देशों के बीच टकराव की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *