Ram Lalla Pran Pratishtha Dwitiya Varshganth Today in Ayodhya | Rajnath Singh & CM Yogi | रामलला की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी की दूसरी वर्षगांठ आज: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-CM योगी माता अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे, अंगद टीला से संबोधित करेंगे – Ayodhya News

Actionpunjab
2 Min Read



प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी की द्वितीय वर्षगांठ आज रामनगरी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी की द्वितीय वर्षगांठ आज रामनगरी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में विभिन्न धार्मिक कार्य

.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह करीब 11:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद दोनों नेता सड़क मार्ग से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे। सबसे पहले रामलला और राम दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे।

इसके पश्चात राम मंदिर परिसर के परकोटा स्थित माता अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया जाएगा। यह ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि परकोटा के मंदिरों में यह पहला अवसर होगा जब धर्म ध्वज फहराया जाएगा।

इसके बाद रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री राम मंदिर परिसर के अंगद टीला पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत दोनों नेता हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे करीब 3:15 बजे तक अयोध्या में रहेंगे।

सोने के तारों से बने पीतांबर धारण करेंगे रामलला

प्रतिष्ठा द्वादशी के पावन अवसर पर रामलला को विशेष रूप से सजाया जाएगा। प्रभु श्रीराम सोने के तारों से बने रेशम और सिल्क के पीतांबर वस्त्र धारण करेंगे। सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। केसर और दूध से अभिषेक के बाद स्वर्ण जड़ित पीतांबर में रामलला भक्तों को दर्शन देंगे। पूरे कार्यक्रम का दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

प्रमुख कार्यक्रम:

  • सुबह 8:00 से 12:30 बजे तक: संगीतमय मानस पाठ
  • दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक: समारोह का उद्घाटन एवं संबोधन
  • शाम 6:00 से 7:30 बजे तक: भव्य कवि सम्मेलन एवं वाराणसी की अंशिका सिंह द्वारा नृत्य प्रस्तुति
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *