Punjab Dasuha 2 drug smugglers arrest narcotic pills injections recover | Hoshiarpur News | दसूहा में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार: नशीली गोलियां और इंजेक्शन बरामद, 40 हजार ड्रग मनी भी जब्त, कार से जा रहे थे – dasuya News

Actionpunjab
1 Min Read



पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर।

होशियारपुर जिले के दसूहा में पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नशीली गोलियां, इंजेक्शन और 40 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। यह कार्रवाई होशियारपुर में की गई।

.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन, निवासी पुराना गलोवाल, दसूहा, और सोनू बंदरी, निवासी गांधी कैंप, बटाला (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें उनकी कार (PB 08 DE 3402) के साथ पकड़ा।

नशीली गोलियां और इंजेक्शन मिले

आरोपी अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन के पास से 14 बिना ब्रांड वाले नशीले इंजेक्शन मिले। सोनू बंदरी के पास से नशीली गोलियों के 5 पत्ते (प्रत्येक में 15 गोलियां) बरामद हुईं। कार की तलाशी के दौरान कुल 75 गोलियां और 40 रुपए भी जब्त किए गए।

यह गिरफ्तारी एसआई बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में “नशीली दवाओं के खिलाफ युद्ध” अभियान के तहत की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत में भेजा जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *