![]()
सीकर समेत आसपास के इलाके में आज सुबह बादलवाही बढ़ने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
सीकर के मौसम में आज बदलाव आया है। नए वेदर डिस्टर्बेंस की वजह से पिछले 24 घंटे से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 6.4 डिग्री दर्ज हुआ है। मंगलवार को दिन में हल्की गति से हवाएं चलीं, हालांकि रात की सर्दी
.
आगामी 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। सीकर जिले में फिलहाल शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है, 1-2 जनवरी को कोहरा छाने की संभावना है। अगले 3 दिन बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। सुबह और रात की सर्दी का असर भी बढ़ने का अनुमान है।
बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को दिन में ज्यादातर समय आसमान साफ रहा लेकिन शाम होते-होते ग्रामीण इलाकों में बादलवाही बढ़ गई और आज सुबह से इस कारण सर्द हवाओं का दौर भी कमजोर हुआ है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 3 दिन मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि सीकर में नववर्ष पर हल्की मावठ होने के आसार हैं। 3 दिन बाद सीकर इलाके के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 2 दिन तक सीकर समेत शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा।