E-rickshaw thief arrested in Kaushambi, parts recovered | कौशांबी में ई-रिक्शा चोर गिरफ्तार, पार्ट्स बरामद: दो ई-रिक्शा चुराने वाला शातिर जेल भेजा, कई अन्य वारदातों में शामिल – Kaushambi News

Actionpunjab
3 Min Read


पंकज केसरवानी | कौशांबी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया चौकी अंतर्गत बिसारा अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक से सोमवार रात दो ई-रिक्शा चोरी हो गए। मालिकों, नरेश कुमार सरोज और राकेश कुमार सोनकर को मंगलवार सुबह चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की।

नरेश का ई-रिक्शा बिसारा टावर के पीछे महुवा की बाग में मिला, लेकिन उसके रिम समेत दो टायर, स्टेपनी, बैटरी और चार्जर गायब थे। चोरों ने सामान निकालने के बाद ई-रिक्शा को पलट दिया था। वहीं, राकेश के ई-रिक्शा का डाला मूरतगंज में बेच दिया गया था।

ग्रामीणों की खोजबीन के बाद पता चला कि कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा, पंडित गिरधारी लाल मेहता नगर वार्ड नंबर 5 निवासी शातिर चोर साहिल बाल्मीकि ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह चोरी की है। वह चोरी किए गए ई-रिक्शा के पार्ट्स को दूसरे ई-रिक्शा में लादकर बेचने के लिए भरवारी होते हुए मूरतगंज बाजार ले जा रहा था।

ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा

भरवारी में गांव के लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन साहिल चकमा देकर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और उसे चमन्धा गांव में पकड़ लिया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कोखराज पुलिस ने बुधवार को आरोपी साहिल हेला पुत्र दीनबंधु निवासी रसूलपुर गिरसा को चोरी के ई-रिक्शा और उसके अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर कोखराज सीबी मौर्य के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी साहिल शातिर किस्म का चोर है। उसने कुछ समय पहले अंधावा के एक घर से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा, चाकवन स्थित एक सहज जन सेवा केंद्र से भी उसने बैटरी, लैपटॉप और प्रिंटर सहित 11,000 रुपये की चोरी की थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में इन वारदातों को कबूल किया है।

आरोप है कि साहिल ने एक महीने पहले दशरथपुर गांव के रामरूप के ई-रिक्शा की बैटरी भी चुराई थी। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *