Sonipat KMP Expressway Accident | Gurugram Youth Abhishek Dies, Five Friends Injured | Police File Case Against Truck Driver | सोनीपत में एक्सीडेंट में इकलौते बेटे की मौत, 5 घायल: दोस्तों के साथ मसूरी घूमने निकला था; कोहरे में ट्राले से टकराई कार – Gohana News

Actionpunjab
3 Min Read



खरखौदा क्षेत्र में कार रोड पर खड़े ट्राले से टकरा गई। AI जनरेट फोटो।

सोनीपत जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोहरे और सड़क किनारे खड़े ट्रोले की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। इस हादसे में गुरुग्राम के नानूकलां गांव निवासी 23 वर

.

घर का इकलौता सहारा था अभिषेक

हादसे की खबर मिलते ही गांव नानूकलां में मातम छा गया। मृतक अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ 30 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे मसूरी घूमने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही मौत ने उसे घेर लिया।

हादसे की वजह: लापरवाही और धुंध

मृतक के पिता अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हादसा रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुआ।

  • बिना रिफ्लेक्टर का ट्रोला: पिपली टोल से लगभग एक किलोमीटर पहले एक ट्रोला (नंबर HR38AD6804) सड़क किनारे बेहद लापरवाही से खड़ा था।
  • अंधेरा और कोहरा: ट्रोले की न तो पार्किंग लाइट जल रही थी और न ही उस पर कोई रिफ्लेक्टर लगा था।
  • जबरदस्त टक्कर: घने कोहरे के कारण अभिषेक ट्रोले को देख नहीं पाया और कार सीधे उसमें जा घुसी।

पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी मोहित उर्फ निकी, नितेश, आकाश, सागर और हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी को तुरंत खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना खरखौदा पुलिस के एसआई नवनीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106 और 125A के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रोला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *