SSP did foot patrol in Bulandshahr | एसएसपी ने बुलन्दशहर में किया पैदल गश्त: नए साल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग – Bulandshahar News

Actionpunjab
2 Min Read


पुनीत कुमार शर्मा | बुलंदशहर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलन्दशहर में नववर्ष 2026 के आगमन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जनपद में पैदल गश्त की।

गुरुवार को एसएसपी सिंह ने थाना कोतवाली नगर और कोतवाली देहात क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों, होटलों, ढाबों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की गई, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी पुलिस बल को दिए गए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

इस अभियान और पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ऋजुल और क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

बुलन्दशहर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या डायल-112 पर दें। पुलिस ने नववर्ष का स्वागत शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ करने का आग्रह किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *