जयपुर | अरावली क्षेत्र के 20 जिलों में अवैध खनन के खिलाफ अभियान में चल रहे संयुक्त अभियान के दो दिन में 137 वाहन व 7028 टन खनिज जब्त किया गया है। इसमें 12 एक्सक्वेटर भी शामिल है। इस अभियान में अब तक 14 एफआईआर हुई है।
.
एक गिरफ्तारी व 28 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया है। अभियान के दौरान दो दिन में ही 155 से अधिक कार्रवाई हुई और 12 एक्सक्वेटर, जेसीबी, क्रेन व 137 डंपर-ट्रेक्टर आदि जब्त कर संबंधित पुलिस थानों को सुपुर्द किए गए है। दो दिन में पुलिस थानों में 14 एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।