Haryana New DGP Panel UPSC New Delhi Meeting Live Updates, OP Singh, Alok Mittal | हरियाणा में नए DGP आते ही फेरबदल: IPS सुसाइड केस में हटाए बिजारणियां को करनाल SP लगाया; सिंघल कल जिम्मेदारी संभालेंगे – Haryana News

Actionpunjab
8 Min Read


IPS अजय सिंघल को हरियाणा का नया डीजीपी बनाया गया है। – फाइल फोटो

हरियाणा में नए DGP की नियुक्त होते ही होम डिपार्टमेंट की ओर से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। 8 IPS और HPS अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें 2 IPS और 6 HPS अधिकारी शामिल हैं।

.

इनमें IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड के केस में नाम आने के बाद रोहतक SP पद से हटाए IPS नरेंद्र बिजारणियां का नाम भी शामिल हैं। बिजारणियां को करनाल का SP लगाया गया है।

वह रोहतक SP पद से हटाए जाने के बाद नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। वहीं, हरियाणा के नए DGP अजय सिंघल 1 जनवरी 2026 से अपनी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

IPS नरेंद्र बिजारणियां को रोहतक SP पद से हटा दिया गया था। उनका नाम IPS पूरन कुमार के सुसाइड केस में बोल्ड अक्षरों में था। - फाइल फोटो

IPS नरेंद्र बिजारणियां को रोहतक SP पद से हटा दिया गया था। उनका नाम IPS पूरन कुमार के सुसाइड केस में बोल्ड अक्षरों में था। – फाइल फोटो

अधिकारियों की नई पोस्टिंग का नोटिफिकेशन…

नए साल की पूर्व संध्या पर मिला नया DGP

इधर, नए साल की पूर्व संध्या पर हरियाणा को नया DGP मिल गया। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की पैनल कमेटी ने DGP पद के दावेदार 3 अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप दिया था, जिनमें से 1992 बैच के IPS अजय सिंघल को हरियाणा पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पैनल में सीनियॉरिटी के हिसाब से पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर आगे थे, लेकिन उन्हें वरिष्ठ होने का फायदा नहीं मिला। दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में नाम आने के बाद उन्हें छुट्‌टी भेज दिया गया था। इसके बाद उन्हें DGP पद से हटाया गया।

कपूर की रिटायरमेंट में 10 महीने ही बचे हैं। उन्हें दोबारा मौका न मिलने के पीछे एक वजह यह भी रही। लेटर में प्रकाश सिंह एंड अदर्स के केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया, जिसमें कहा कि DGP पद पर नियुक्ति के लिए कम से कम दो साल का कार्यकाल बचा होना चाहिए।

कपूर के हटने पर ओपी सिंह को कार्यवाहक DGP की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह सेवा की उम्र पूरी होने के चलते आज (31 दिसंबर) रिटायर हो गए हैं। पैनल में तीसरा नाम आलोक मित्तल का रहा। जिनकी रिटायरमेंट 30 जून 2029 को है। वह 1993 बैच के IPS हैं, जबकि सिंघल उनसे एक साल सीनियर हैं।

नियुक्ति के बाद बोले DGP…

पैनल में पहले नंबर पर थे शत्रुजीत कपूर केंद्र की ओर से हरियाणा सरकार को जो पैनल भेजा गया, उसमें पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम वरिष्ठता के आधार पर पहले नंबर पर था। हालांकि उनका सेवाकाल 10 महीने ही बचा है। इसके अलावा उनका नाम IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड नोट में था। इसके बाद भी UPSC पैनल ने आरोपों को दरकिनार कर पैनल में सबसे सीनियर IPS शत्रुजीत का नाम पहले नंबर पर रखा।

इसके बाद 1991 बैच के IPS अफसर अजय सिंघल और 1993 बैच के आईपीएस आलोक मित्तल का नाम रखा गया था।

शाह के पंचकूला दौरे पर लगी मुहर सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल में हुए पंचकूला दौरे दौरान ही अजय सिंघल के नाम पर मुहर लग गई थी। CM नायब सैनी ने ही सिंघल के नाम की पैरवी थी, जिसे शाह ने हरी झंडी दे दी थी।

दरअसल, सिंघल ही ऐसे IPS अफसर हैं, जिन्हें लेकर अभी तक कोई विवाद नहीं है। इसके अलावा न ही उन पर किसी राजनीतिक दल का कोई ठपा लगा है। यही वजह रही कि केंद्रीय नेतृत्व और सीएम नायब सैनी ने सिंघल के नाम पर तैयार हुए।

नियुक्ति का नोटिफिकेशन…

यूपीएससी के पैनल में 3 IPS अफसरों के नाम थे, जिनमें सबसे ऊपर शत्रुजीत कपूर थे।

यूपीएससी के पैनल में 3 IPS अफसरों के नाम थे, जिनमें सबसे ऊपर शत्रुजीत कपूर थे।

2 साल से ज्यादा होगा कार्यकाल हरियाणा के DGP पद पर अजय सिंघल 2 साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा करेंगे। इसकी वजह यह है कि वह अक्टूबर 2028 में रिटायर होंगे। सिंघल करीब 34 महीने हरियाणा के DGP पद पर रहेंगे। इससे पहले IPS शत्रुजीत कपूर ने भी 2 साल से अधिक समय इस पद पर काम किया। इसके बाद उनकी जगह ओपी सिंह 79 दिन एडिशनल चार्ज पर रहे।

चावला व जैन को लगा झटका अजय सिंघल के डीजीपी बनने से 2 अफसरों को झटका लगा है। 1993 बैच के IPS अफसर एएस चावला अब सामान्य स्थितियों में DGP नहीं बन पाएंगे। इसकी वजह यह है कि उनका रिटायरमेंट 30 सितंबर 2027 को है। इसी तरह 1991 बैच के संजीव जैन भी 30 सितंबर 2026 को रिटायर हो जाएंगे।

वहीं, 1993 बैच के IPS आलोक मित्तल के पास अभी एक चांस है। क्योंकि उनका रिटायरमेंट जून 2029 में होगा। अजय सिंघल के रिटायरमेंट से पहले जो भी DGP के लिए पैनल भेजा जाएगा, उसमें आलोक मित्तल का नाम शामिल होगा।

नए DGP रेवाड़ी के, दिल्ली IIT से पास आउट हरियाणा के DGP बने अजय सिंघल का रेवाड़ी जिले से नाता है। उनके पूर्वज राजस्थान से हैं। करीब 300 साल पहले पूर्वज रेवाड़ी आकर बस गए थे। उनका गुजरात से भी नाता है। जहां उनके चाचा की फैक्ट्री है। सिंघल के पिता ओपी सिंघल मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में ऑफिसर रहे। सिंघल खुद दिल्ली IIT से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं।

रेवाड़ी में अब परिवार से कोई नहीं रहता अजय सिंघल के एक चाचा 1980 में गुजरात शिफ्ट हो गए थे, जबकि दूसरे गुरुग्राम में रहते हैं। वर्तमान में परिवार का कोई सदस्य रेवाड़ी नहीं रहता। हालांकि, रेवाड़ी में लोग इनको हरसोरिया फैमिली के नाम से जानते हैं। डीजीपी बनने की घोषणा के बाद सिंघल ने कहा- हां मैं रेवाड़ी से हूं। अपने प्रदेश में डीजीपी बनने की कोशिश तो होती ही है।

सुर्खियों से दूर रहे, पत्नी होम मेकर अजय सिंघल सुर्खियों से दूर ही रहे हैं। उनकी पत्नी शीना होम मेकर हैं। उनके दो बेटियां व एक बेटा है। सिंघल ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विजिलेंस, रेलवे पुलिस, सीआईडी, स्पेशल ब्रांच, साइबर अपराध और आंतरिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में योगदान दिया है। सिंघल को वर्ष 2008 में पुलिस पदक और वर्ष 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। केंद्र में वित्त मंत्रालय के अधीन डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) में रह चुके हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *