Haryana Surewala Chowk Uklana bus service start January 1 | Hisar News | सुरेवाला चौक-उकलाना बस सेवा 1 जनवरी से शुरू: अभी तक बाइपास से गुजरती थी बसें, लोकल बस सेवा बंद होने लोग थे परेशान – Uklanamandi News

Actionpunjab
3 Min Read


हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल।

हिसार जिले के उकलाना में सूरेवाला चौक से उकलाना बस स्टैंड तक लंबे समय से बंद पड़ी लोकल बस सेवा नववर्ष के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 से एक बार फिर शुरू होने जा रही है। इस बहुप्रतीक्षित बस सेवा के पुनः संचालन से क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिल

.

हिसार-टोहाना रोड पर चलने वाली सभी बसें सूरेवाला चौक बाईपास से गुजर जाती है। जिस कारण लोगों को उकलाना मंडी तक पहुंचाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस बस के शुरू होने से उकलाना से सुरेवाला चौक और सुरेवाला चौक से उकलाना जाने वाली लोगों को इसका फायदा होगा।

हिसार-टोहाना मार्ग पर स्थित सुरेवाला चौक।

हिसार-टोहाना मार्ग पर स्थित सुरेवाला चौक।

लोकल बस सेवा बंद होने लोग थे परेशान

श्रीनिवास गोयल ने बताया कि रेलवे पुल निर्माण कार्य के चलते काफी समय पहले यह लोकल बस सेवा बंद कर दी गई थी। जिससे सूरेवाला चौक, आसपास के गांवों और उकलाना क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और बुजुर्गों को निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही थी।

रोडवेज प्रशासन ने लिया बस सेवा शुरू करने का निर्णय

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लगातार मांग और जनभावनाओं को देखते हुए उन्होंने इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक, हिसार से बातचीत की और लोकल बस सेवा की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने मामले पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए बस सेवा को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया।

श्रीनिवास गोयल ने बताया कि लोकल बस सेवा बहाल होने से न केवल आमजन को आवाजाही में सुविधा मिलेगी, बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। जिससे ट्रैफिक दबाव और ईंधन खर्च में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

स्थानीय लोगों में संतोष और खुशी का माहौल

उन्होंने हरियाणा रोडवेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर इसी प्रकार लगातार प्रयास करते रहेंगे। वहीं, लोकल बस सेवा के दोबारा शुरू होने की खबर से स्थानीय लोगों में संतोष और खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और व्यापारियों ने भी बस सेवा बहाल कराने के लिए श्रीनिवास गोयल और रोडवेज प्रशासन का धन्यवाद किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *