Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (1 January 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं, धनु राशि के लोगों के प्रमोशन की संभावना है

Actionpunjab
27 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (1 January 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1 जनवरी, गुरुवार को वृष राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। सिंह राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र में मेहनत की तारीफ होगी। कन्या राशि के लोगों को ऑफिस में बड़ा पद मिल सकता है। कर्क राशि के लोगों को अच्छे जॉब ऑफर्स मिल सकते हैं। धनु राशि के लोगों को आर्थिक फायदा होगा और प्रमोशन की संभावना भी है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – सिक्स ऑफ वॉन्ड्स

आज मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं और किसी पुराने मुद्दे को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें वरना काम प्रभावित होंगे। किसी की कही हुई बात मन को विचलित कर सकती है इसलिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें। कार्यों में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है लेकिन धैर्य बनाए रखें। अतीत की कड़वी यादें मन को दुखी कर सकती हैं पर भविष्य पर ध्यान दें।

करियर: जो लोग ऑफिस में किसी कठिन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। किसी डेडलाइन को लेकर बेचैनी रह सकती है लेकिन शांति से काम करना ही समाधान है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। आज काम में फोकस की कमी रहेगी इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों को बहुत सावधानी से पूरा करें। लव: जो लोग प्रेम संबंधों में किसी असमंजस का सामना कर रहे हैं, उन्हें आज जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। पुरानी गलतफहमियां किसी प्रियजन से आपकी दूरी बढ़ा सकती हैं इसलिए बातचीत जारी रखें। किसी पुराने साथी की यादें मन को बेचैन कर सकती हैं। भरोसे और धैर्य से ही आपके रिश्ते दोबारा मजबूत होंगे। भावनाओं में बहकर कोई भी प्रतिक्रिया देने से आज बचें। हेल्थ: अत्यधिक तनाव के कारण आज आपको भूख कम लग सकती है जिससे शरीर में कमजोरी महसूस होगी। अनिद्रा की समस्या की वजह से दिन भर सुस्ती और चिड़चिड़ापन रह सकता है। मानसिक शांति पाने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लें। आत्मसंतुलन बनाए रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। हल्का और सुपाच्य भोजन लें ताकि पाचन तंत्र ठीक रहे और आप खुद को सक्रिय महसूस कर सकें। लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 3

वृष – फाइव ऑफ कप्स

आज आपकी कोई पुरानी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाएगा। सामाजिक दायरा बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे नए संपर्क बनेंगे। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात संभव है जो आपके मन को बहुत प्रसन्नता देगी। आंतरिक संतुलन बनाए रखने में आप सफल रहेंगे। लोग आपकी राय को महत्व देंगे जिससे आपकी साख बढ़ेगी। धन से जुड़ी अच्छी संभावना सामने आएगी।

करियर: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए आज कुछ शुभ संकेत मिल सकते हैं। मार्केटिंग और कम्युनिकेशन क्षेत्र में काम करने वालों को उन्नति का नया अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपके रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। आपके काम की सराहना होगी जिससे करियर में नई दिशा मिलेगी। आज का दिन व्यवसायिक रूप से बहुत ही सफल रहेगा। लव: प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी समझ और भी ज्यादा गहरी होगी जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार और सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। किसी खास इंसान से अपने रिश्ते को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके लव जीवन को और भी खुशहाल बनाएगी। आज प्रेम में नयापन महसूस होगा। हेल्थ: आज मानसिक शांति बनी रहेगी जिससे आपका तनाव काफी कम होगा। खानपान को संतुलित रखें और बाहर की चीजों से परहेज करें। बहुत ज्यादा भावुक होने से आपको मानसिक थकान महसूस हो सकती है इसलिए व्यावहारिक रहें। पर्याप्त नींद लेने से आप दिन भर खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शरीर को हाइड्रेट रखना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा जिससे ताजगी बनी रहेगी और थकान दूर होगी। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 5

मिथुन – किंग ऑफ स्वोर्ड्स

आज नए अवसरों को अपनाने का साहस आपको मिलेगा जिससे आप प्रगति करेंगे। अतीत की किसी पुरानी गलती से सीखकर अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और भविष्य की योजनाएं सफल होंगी। किसी पुराने सपने को फिर से जीने का अवसर मिलेगा। आपकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी जिससे आप खुद को बहुत सशक्त और सुरक्षित महसूस करेंगे।

करियर: जो लोग मीडिया, कला या रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज विशेष प्रसिद्धि और सम्मान मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। टेक्नोलॉजी और साइंस के क्षेत्र में काम कर रहे लोग किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। आपकी तार्किक क्षमता और बुद्धि आज कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों से बहुत आगे रखेगी। लव: सिंगल लोग आज किसी नए व्यक्ति से गहरा जुड़ाव महसूस कर सकते हैं जो आगे चलकर सार्थक होगा। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। कोई रोमांटिक यात्रा आज प्लान हो सकती है जिससे रिश्तों में ताजगी आएगी। आज का दिन प्रेम के लिए सुखद है। हेल्थ: त्वचा से जुड़ी कोई छोटी समस्या आज आपको परेशान कर सकती है इसलिए पानी का सेवन बढ़ाएं। संतुलित आहार लेना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। दिमाग में बहुत ज्यादा विचार आने से मानसिक थकान महसूस होगी इसलिए ध्यान का अभ्यास करें। हृदय से जुड़ी छोटी समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी होगा। नियमित सैर और व्यायाम से आप खुद को फिट और तंदुरूस्त रख पाएंगे। लकी कलर – ब्लू, लकी नंबर – 2

कर्क – द जजमेंट

आज किसी भी जरूरी मुद्दे को नजरअंदाज करना बाद में आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। स्पष्ट सोच और ईमानदारी से ही आपको सही रास्ता मिलेगा। कोई पुरानी उलझन दोबारा सामने आ सकती है इसलिए दूसरों की सलाह सुनना फायदेमंद रहेगा। किसी नए अवसर को लेकर मन में संशय रहेगा इसलिए जल्दबाजी में कदम न उठाएं। आत्मनिरीक्षण करने से आपको अपने सभी सवालों के सही जवाब मिल जाएंगे।

करियर: जो लोग कॉर्पोरेट सेक्टर में काम कर रहे हैं, उन्हें आज किसी कठिन निर्णय का सामना करना पड़ सकता है। मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों को टीम के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने की जरूरत होगी। अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो अभी जल्दबाजी करने से बचें और स्थिति का सही आकलन करें। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने पर ध्यान दें तभी भविष्य में सफलता मिलेगी। लव: जो लोग बातचीत की कमी का सामना कर रहे हैं, उन्हें आज खुलकर बात करनी चाहिए। इससे रिश्ते में स्पष्टता आएगी और मनमुटाव दूर होगा। किसी पुराने साथी के साथ पुरानी यादें और भावनाएं फिर से जाग सकती हैं लेकिन भावनाओं में बहने से बचें। अपने वर्तमान रिश्ते को अहमियत दें और जो बीत गया उसे पीछे छोड़ दें। स्पष्ट संवाद ही रिश्ते की नींव मजबूत करेगा। हेल्थ: आज सिरदर्द और मानसिक भारीपन की समस्या हो सकती है। दिल की धड़कन तेज होने या घबराहट महसूस होने पर शांत रहने का प्रयास करें। योग और ध्यान करने से आपकी मानसिक स्थिरता बनी रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या में विश्राम को भी स्थान दें। बहुत ज्यादा तनाव लेना आपकी शारीरिक सेहत को बिगाड़ सकता है इसलिए खुश रहने की कोशिश करें। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

सिंह – टू ऑफ कप्स

आज आप कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी अपनी सहजता से संभाल लेंगे। किसी जटिल समस्या का समाधान आपको बहुत ही शांति के साथ मिल जाएगा। पुराने मतभेदों को सुलझाने का सुनहरा अवसर आज प्राप्त होगा। लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा समझौता करने से अपनी इच्छाओं को अनदेखा न करें। कोई आध्यात्मिक अनुभव आपको मानसिक स्पष्टता देगा। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी जिससे रुके काम पूरे होंगे।

करियर: कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज टीम वर्क पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी जटिल प्रोजेक्ट में धैर्य से काम लेने से आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। फाइनेंस और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत लोग अपनी नई कार्यशैली से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपकी मेहनत और लगन को आज सीनियर्स द्वारा सराहा जाएगा। करियर में स्थिरता लाने के लिए अपने कौशल को और निखारें। लव: जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज धैर्य और समझदारी से किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने की जरूरत होगी। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ आज गहरी और सार्थक बातचीत करेंगे जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। किसी भी नए रिश्ते में जल्दबाजी करने से बचें क्योंकि समय के साथ ही चीजें साफ होंगी। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें जिससे प्रेम और विश्वास दोनों बढ़ेंगे। हेल्थ: आज आपका पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए बाहर के खाने से परहेज करें। काम में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है इसलिए नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। संयमित जीवनशैली अपनाने से आपकी ऊर्जा पूरे दिन बनी रहेगी। शरीर को पर्याप्त आराम देना भी आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 3

कन्या – नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आज आप मन में बहुत उत्साह और रोमांच महसूस करेंगे जिससे दिन सुखद बीतेगा। किसी रोमांचक यात्रा की योजना आज बन सकती है जो आपको खुशी देगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा लेकिन जल्दबाजी में कोई गलती होने की आशंका है। अपनी सीमाओं को तोड़ने और कुछ नया करने का मन करेगा। पुराने नियमों से हटकर कुछ नया आजमाने की प्रवृत्ति रहेगी। किसी नए व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी।

करियर: जो लोग अपना नया स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वाले लोगों को उन्नति के नए मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट अचानक आपको सौंपा जा सकता है जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी मेहनत का फल आज आपको सम्मान के रूप में मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में आज आप चमकेंगे। लव: आज आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं जिससे आपका संबंध आगे बढ़ने की संभावना है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वे अपने साथी के साथ मस्ती भरे और यादगार पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ अधिक स्वतंत्रता और स्पेस की जरूरत महसूस हो सकती है। आपसी तालमेल से आप अपने वैवाहिक जीवन को और भी ज्यादा सुखद बना पाएंगे। हेल्थ: अत्यधिक भागदौड़ की वजह से आज शरीर में थकान महसूस हो सकती है। डिहाइड्रेशन होने की संभावना रहेगी इसलिए पानी का सेवन अधिक करें। नींद की कमी से मानसिक असंतुलन और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। ध्यान और गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। अपने शरीर की जरूरतों को समझें और काम के बीच में थोड़ा विश्राम भी जरूर करें। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8

तुला – द हायरोफैंट

आज आपके मन में दूसरों के प्रति करुणा और सहानुभूति का भाव बना रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको गहरा आत्मसंतोष महसूस होगा। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी जिससे आप नई योजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरित होंगे। दिन भर विचारों की अधिकता से मन थोड़ा भारी महसूस हो सकता है। खुद को सकारात्मकता से घेरें रखें जिससे आपकी कार्यक्षमता और ऊर्जा दोनों ही बनी रहेंगी।

करियर: जो लोग शिक्षा या समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज विशेष प्रशंसा और सम्मान मिलेगा। ऑफिस में आपके सहयोगी आपसे मार्गदर्शन और सलाह की उम्मीद कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का बड़ा अवसर आज आपको मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता और ईमानदारी आज आपको करियर में एक नया मुकाम दिलाएगी। प्रोफेशनल लाइफ में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लव: आज रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी जिससे आप खुद को साथी के करीब महसूस करेंगे। सिंगल लोग आज किसी बहुत ही आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे अपने साथी की भावनाओं को ज्यादा गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम में ईमानदारी और समर्पण आपके रिश्ते को एक नई और सुखद ऊंचाई पर ले जाएगा। हेल्थ: भावनात्मक असंतुलन की वजह से आज आपको शरीर में थकान महसूस हो सकती है। पानी की कमी से शरीर में सुस्ती आ सकती है इसलिए संतुलित आहार और तरल पदार्थों का सेवन करें। ध्यान और योग करने से आपको मानसिक स्थिरता और शांति मिलेगी। पर्याप्त नींद लेना आपके लिए बहुत आवश्यक होगा। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और तनावपूर्ण स्थितियों से खुद को दूर रखें। लकी कलर – लाइट ब्लू, लकी नंबर – 5

वृश्चिक – नाइन ऑफ कप्स

आज किसी विशेष परिस्थिति को लेकर मन में थोड़ी उलझन रह सकती है। बाहरी बाधाओं की तुलना में आपका अपना आंतरिक डर आपको अधिक प्रभावित करेगा। किसी समस्या का हल आपके बिल्कुल पास होते हुए भी आप उसे देखने में असमर्थ रह सकते हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने से मन पर दबाव बढ़ सकता है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेने से आपको मानसिक स्पष्टता और सही दिशा मिलेगी।

करियर: जो लोग किसी प्रोजेक्ट में देरी का सामना कर रहे हैं, उन्हें धैर्य रखना होगा। नौकरीपेशा लोग आज अपने प्रदर्शन को लेकर थोड़े असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। जो लोग मीडिया, पब्लिक रिलेशन या कंसल्टेंसी में हैं, उन्हें किसी जटिल मामले को सुलझाने की चुनौती मिल सकती है। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और मेहनत करना न छोड़ें। जल्दी ही स्थितियां आपके हक में बदल जाएंगी। लव: सिंगल लोग आज किसी के प्रति आकर्षित होने के बावजूद अपने कदम पीछे खींच सकते हैं। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वे आज अपने साथी से अपनी कुछ भावनाएं छिपाने की कोशिश करेंगे जिससे दूरी बढ़ सकती है। शादीशुदा जीवन में किसी बात को लेकर असमंजस रहेगा जिससे बातचीत कम हो सकती है। खुलकर बात करना ही हर समस्या का सबसे सही समाधान साबित होगा। हेल्थ: मानसिक तनाव बढ़ सकता है जिससे आपकी नींद भी प्रभावित होगी और आप सुस्त महसूस करेंगे। ब्लड प्रेशर थोड़ा असंतुलित रह सकता है इसलिए एक संतुलित दिनचर्या अपनाएं। नियमित व्यायाम पर पूरा ध्यान दें और खुद को सक्रिय रखें। ध्यान और गहरी सांस लेने वाली तकनीक अपनाने से आपको काफी राहत मिलेगी। अपने मन को शांत रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन बिताएं। लकी कलर – बेज़, लकी नंबर – 7

धनु – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

आज आप अपनी बचत पर अधिक ध्यान देंगे जिससे आपके फालतू खर्च सीमित रहेंगे और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। अपने व्यक्तिगत मामलों में गोपनीयता बनाए रखना आज आपके लिए आवश्यक होगा। जीवन में बदलाव की जरूरत महसूस होगी लेकिन अनिश्चितता के कारण मन में थोड़ी हिचकिचाहट रह सकती है। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें।

करियर: जो लोग फाइनेंस, अकाउंटिंग या प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग आज अपनी नौकरी की स्थिरता को लेकर थोड़ी चिंता कर सकते हैं लेकिन मेहनत करते रहें। सहकर्मियों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न रखें और आत्मनिर्भर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। वेतन वृद्धि की प्रबल संभावना आज बन रही है जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लव: आज अपने रिश्तों में विश्वास और भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। सिंगल लोग आज किसी पुराने रिश्ते की यादों में थोड़ा उलझ सकते हैं जिससे मन उदास होगा। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वे अपने साथी की भावनाओं को समझने की भरपूर कोशिश करें। रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी रखने से ही आपसी प्रेम बढ़ेगा और भविष्य में स्थिरता आएगी। हेल्थ: मानसिक तनाव के कारण आज शरीर में जकड़न या पीठ दर्द की शिकायत महसूस हो सकती है। अत्यधिक चिंता करने से आपको पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है। अपने खानपान को पूरी तरह संतुलित रखें और समय पर भोजन करें। मानसिक शांति पाने के लिए रोज मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। शरीर को थोड़ा विश्राम दें और काम का ज्यादा बोझ न लें। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

मकर – किंग ऑफ कप्स

आज कोई बहुत अच्छी खबर आपके दिन को रोशन कर सकती है जिससे आप प्रफुल्लित रहेंगे। किसी खास व्यक्ति के साथ गहरी और सार्थक बातचीत होगी जिससे आपका मन हल्का महसूस होगा। संगीत और साहित्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी पुराने शौक को पूरा करने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।

करियर: फ्रीलांसर्स के लिए आज नए और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। सहकर्मियों के साथ आपके मधुर संबंध आपके काम में बहुत सहयोग देंगे जिससे काम आसान होगा। आप किसी नई डील पर आज काम शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में बहुत फायदेमंद साबित होगी। आपकी रचनात्मक सोच आज आपको करियर में एक अलग पहचान दिलाने में पूरी तरह सफल रहेगी। लव: प्रेम का प्रस्ताव देने या उसे स्वीकार करने के लिए आज का समय बहुत ही अनुकूल है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे आज अपने साथी के साथ बहुत ही खूबसूरत और यादगार पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के लिए आज अपने जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आपसी प्रेम और समर्पण से आपका पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। हेल्थ: शरीर में पानी की कमी की वजह से आज आपको डिहाइड्रेशन या थकान महसूस हो सकती है। भावनात्मक असंतुलन की वजह से मूड स्विंग्स होने की आशंका है इसलिए संयम रखें। योग और ध्यान करने से आपके मन को बहुत शांति मिलेगी। संगीत और प्रकृति के साथ थोड़ा समय बिताने से आपको मानसिक ताजगी महसूस होगी। अच्छी नींद लेने से आप अगले दिन के लिए तैयार रहेंगे। लकी कलर – सेज ग्रीन, लकी नंबर – 5

कुम्भ – फोर ऑफ़ वांड्स

आज किसी खास व्यक्ति से छोटी सी अनबन हो सकती है जिसे शांति से सुलझाना बहुत आवश्यक होगा। आपसी विश्वास बनाए रखने से आप इस कठिन समय को भी आसानी से पार कर लेंगे। अपनी भावनाओं को गहराई से समझें और उन्हें नियंत्रित करना भी सीखें। किसी पुराने दुख को भुलाने का प्रयास करें जिससे आपको मानसिक शांति मिले। बदलाव के लिए खुद को पूरी तरह तैयार रखें।

करियर: कार्यस्थल पर आज किसी सहकर्मी के साथ छोटा विवाद होने की आशंका है इसलिए वाणी पर संयम रखें। वरिष्ठ अधिकारियों की आलोचना से निराश न हों बल्कि इसे सीखने का एक अवसर समझें। नौकरी बदलने या नए अवसर तलाशने का विचार मन में आ सकता है। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें आज अपनी कार्यशैली में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत होगी। लव: आज कोई पुराना विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है जिसे धैर्य से निपटाना होगा। सिंगल लोग आज किसी पुराने व्यक्ति को पूरी तरह भुलाने की कोशिश करेंगे ताकि नए जीवन की शुरुआत हो सके। शादीशुदा लोगों को आपसी समझ और धैर्य से काम लेना होगा वरना दूरियां बढ़ सकती हैं। संवाद की कमी को दूर करें और अपने साथी के साथ समय बिताएं। हेल्थ: मन में चल रहे नकारात्मक विचारों की वजह से आज आप मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं। गर्दन या कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए बैठने का तरीका सुधारें। भावनात्मक असंतुलन से आपका ऊर्जा स्तर प्रभावित हो सकता है जिससे आप सुस्त रहेंगे। ध्यान और प्राणायाम करने से आपको काफी राहत मिलेगी। सकारात्मक सोच रखें और अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। लकी कलर – टील, लकी नंबर – 2

मीन – पेज ऑफ कप्स

आज सामाजिक आयोजनों में भाग लेने से आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा और मेलजोल बढ़ेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे आप नए अवसरों को खुशी-खुशी अपनाने के लिए तैयार रहेंगे। घर में कोई शुभ समाचार आने के प्रबल संकेत हैं जिससे खुशियां बढ़ेंगी। बीते समय में की गई आपकी कड़ी मेहनत का आज बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा। अपनों के साथ यादगार पल गुजारने का अवसर मिलेगा।

करियर: जो लोग प्रॉपर्टी, कंस्ट्रक्शन या इवेंट मैनेजमेंट के काम से जुड़े हैं, उनके लिए आज का समय बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे जिससे काम का माहौल सुखद रहेगा। कोई नई परियोजना या बिजनेस डील शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। आपकी मेहनत और विजन आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी सफलता दिलाएंगे। लव: आज आपके रिश्तों में स्थिरता और अटूट विश्वास महसूस होगा जिससे मन शांत रहेगा। सिंगल लोग आज किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का बेहतरीन अवसर पा सकते हैं। शादीशुदा जीवन में आज खुशियों की बहार रहेगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा। यदि रिश्ते में पहले से कोई गलतफहमी चल रही थी, तो आज वह पूरी तरह दूर हो जाएगी। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। हेल्थ: मानसिक रूप से आज शांति बनी रहेगी लेकिन आराम की कमी से थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। अपने खानपान को पूरी तरह संतुलित रखें वरना पेट से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है। नियमित व्यायाम और ध्यान करने से आपका मानसिक तनाव दूर होगा और आप फिट रहेंगे। रात में अच्छी और गहरी नींद लेने से आप सुबह ताजगी और नई ऊर्जा के साथ जागेंगे। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *