UP Board practical exam schedule released | यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी: हाईस्कूल 21 जनवरी, इंटरमीडिएट 24 जनवरी से; 160 नोडल करेंगे निगरानी – Ayodhya News

Actionpunjab
2 Min Read


अयोध्या6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और 160 नोडल अधिकारी निगरानी करेंगे।

इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होंगी। पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसमें अयोध्या सहित आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, आजमगढ़ और देवीपाटन मंडल शामिल हैं। 29 और 30 जनवरी को यूपी टीईटी परीक्षा के कारण कोई प्रैक्टिकल नहीं होगा।

हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, सभी कक्षाओं के लिए थ्योरी परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में होंगी।

बोर्ड ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूल स्तर पर प्रैक्टिकल की निगरानी करें और छात्रों के मूल्यांकन में पारदर्शिता बनाए रखें। जिले में परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से छात्र अपने केंद्र की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर दिया है, जिसमें सीसीटीवी निगरानी, बिजली बैकअप और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उपाय शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सिलेबस, पिछले वर्षों के पेपर और स्टडी मटेरियल पर ध्यान केंद्रित करें।

प्रैक्टिकल के लिए परीक्षकों की सूचना एक सप्ताह पहले ही दी जाएगी। परीक्षक केंद्रों पर पहुंचने के बाद अपनी जियो टैग लोकेशन वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन तिवारी के अनुसार, बोर्ड से प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया है। सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए कहा गया है और नोडल अधिकारी एक सप्ताह में तय कर दिए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *