alandhar: Youth Commits Suicide in Basti Sheikh After Marriage Refusal | बस्ती शेख में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या: इंस्टाग्राम पर प्रेम संबंध, लड़की के परिवार ने शादी से इनकार, बाद में उठाया कदम – Jalandhar News

Actionpunjab
2 Min Read



जालंधर बस्ती शेखजालंधर के बस्ती शेख इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार युवक का इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से प्रेम संबंध था। जो पिछले करीब ढाई साल से चल रहा था। आज जब युवती के परिवार की ओर से शादी से साफ इनकार किया ग

.

मृतक की बहन ने बताया कि उसके भाई का नाम पारस था, जो दिल्ली में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। पारस दो दिन पहले ही दिल्ली से जालंधर बस्ती शेख अपने घर आया था। आज पारस ने युवती की मां से बात कर शादी को लेकर अपनी बात रखी, लेकिन युवती की मां ने कहा कि अभी शादी की उम्र नहीं है और दोनों परिवारों का स्तर भी मेल नहीं खाता।

बहन के अनुसार पारस ने युवती की मां से दो साल का समय मांगा और कहा कि वह अपने घर की हालत सुधार लेगा, लेकिन इसके बावजूद बात नहीं बनी। बाद में युवती की मां ने अपने पति से बात करने के बाद पारस की युवती से बात करवाई, जहां युवती ने साफ कह दिया कि वह उसके साथ रहना नहीं चाहती। यह सुनकर पारस फूट-फूटकर रोने लगा।

बहन ने बताया कि वह कुछ सामान लेने बाजार गई थी। जब वापस लौटी तो देखा कि पारस ने युवती के इनकार के बाद घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर थाना नंबर 5 के एसएचओ मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती के बीच इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम संबंध थे। शादी से इनकार के बाद युवक ने आत्महत्या की। एसएचओ ने यह भी बताया कि कानूनन लड़के की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल होती है और युवक अभी शादी की कानूनी उम्र में नहीं था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *