Breaking News: Explosion during New Year’s celebrations in Crans-Montana, Switzerland, several people reported dead | स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान ब्लास्ट: 40 लोगों के मारे जाने की खबर, 100 घायल, इनमें कई विदेशी नागरिक; रात 1.30 बजे हादसा

Actionpunjab
6 Min Read


  • Hindi News
  • International
  • Breaking News: Explosion During New Year’s Celebrations In Crans Montana, Switzerland, Several People Reported Dead

बर्न3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
धमाके के बाद की यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। - Dainik Bhaskar

धमाके के बाद की यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।

स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर के ‘अल्पाइन स्की रिसॉर्ट’ में गुरुवार को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान विस्फोट हुआ। न्यूज मीडिया ‘द मिरर’ ने लोकल मीडिया से हवाले से बताया कि विस्फोट में 40 लोग मारे गए हैं, जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं।

स्विट्जरलैंड पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें बताया कि विस्फोट रिसॉर्ट के कॉन्स्टेलेशन बार में रात 1:30 बजे हुआ। हालांकि पुलिस ने मरने वालों की संख्या नहीं बताई गई लेकिन कहा कि कई दर्जन लोगों की मौत की आशंका है, जिनमें कई देशों के नागरिक शामिल हैं।

फिलहाल क्रांस-मोंटाना शहर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल झुलसे हुए मरीजों से भर गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें…

यह तस्वीर हादसे के बाद की है, जब रेस्क्यू टीम घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के लिए पहुंची थी।

यह तस्वीर हादसे के बाद की है, जब रेस्क्यू टीम घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के लिए पहुंची थी।

घटनास्थल को सील कर दिया गया है और स्विस पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

घटनास्थल को सील कर दिया गया है और स्विस पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

हादसे के बाद गुरुवार सुबह इलाके में सन्नाटा था, यहां पुलिस और रेस्क्यू दस्ता ही दिखाई दिया।

हादसे के बाद गुरुवार सुबह इलाके में सन्नाटा था, यहां पुलिस और रेस्क्यू दस्ता ही दिखाई दिया।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची हैं। रेस्क्यू टीम लोगों की मदद कर रही है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची हैं। रेस्क्यू टीम लोगों की मदद कर रही है।

वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट प्लेस इंटरलाकेन से 100km दूर है क्रांस मोंटाना

हादसे वाली जगह क्रांस मोंटाना एडवेंचर गेम्स के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस इंटरलाकेन से करीब 100km की दूरी पर है। वहां पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और ट्रेकिंग के लिए दुनियाभर के लोग पहुंचते हैं। थून और ब्रिएंज झील के बीच बसे इंटरलाकेन से आल्प्स माउंटेन रेंज के आइगर, मोंक और जुंगफ्राउ पर्वतों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

आतिशबाजी की वजह से ब्लास्ट की आशंका

स्विस न्यूज आउटलेट ब्लिक के मुताबिक यह धमाका और उसके बाद लगी आग शायद एक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी की वजह से हुई हो सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर विस्फोट वाली जगह और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हर 10 मिनट में रेस्क्यू हेलिकॉप्टर उड़ते नजर आए। स्विस मीडिया के मुताबिक, सभी उपलब्ध रेस्क्यू हेलिकॉप्टर मदद के काम में लगाए गए हैं। इटली ने भी एक हेलिकॉप्टर भेजा है।

स्विट्जरलैंड का सबसे महंगा इलाका क्रांस-मोंटाना

क्रांस-मोंटाना स्विट्जरलैंड के आल्प्स पर्वत क्षेत्र में स्थित एक लग्जरी स्की रिसॉर्ट है। यह जगह स्विस राजधानी बर्न से करीब दो घंटे की दूरी पर है और यहां हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, खासकर सर्दियों और नए साल के समय।

15,000 की आबादी वाला यह शहर देश के सबसे खास और महंगे इलाकों में गिना जाता है और अपनी सालभर की धूप के लिए मशहूर है। इसकी वजह यह है कि यह रोन घाटी में एक दक्षिण की ओर ढलान वाले पठार पर स्थित है।

क्रांस-मोंटाना से मैटरहॉर्न पहाड़ दिखाई देता है, जिसे स्विट्जरलैंड की सबसे मशहूर पहचान माना जाता है। इसके अलावा यहां से मोंट ब्लांक जैसी अन्य ऊंची चोटियों के भी शानदार नजारे मिलते हैं।

कॉन्स्टेलेशन बार की 4 पुरानी तस्वीरें…

कॉन्स्टेलेशन बार स्विट्जरलैंड के मशहूर लग्ज़री स्की रिसॉर्ट शहर क्रांस मोंटाना में स्थित है, जो स्विस आल्प्स के बीच बसा हुआ है।

कॉन्स्टेलेशन बार स्विट्जरलैंड के मशहूर लग्ज़री स्की रिसॉर्ट शहर क्रांस मोंटाना में स्थित है, जो स्विस आल्प्स के बीच बसा हुआ है।

यह बार पर्यटकों और लोकल लोगों के बीच नाइटलाइफ और पार्टियों के लिए जाना जाता है, खासकर स्की सीजन और छुट्टियों के दौरान।

यह बार पर्यटकों और लोकल लोगों के बीच नाइटलाइफ और पार्टियों के लिए जाना जाता है, खासकर स्की सीजन और छुट्टियों के दौरान।

नए साल, क्रिसमस और खास मौकों पर यहां न्यू ईयर ईव पार्टियां और लाइव इवेंट्स आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

नए साल, क्रिसमस और खास मौकों पर यहां न्यू ईयर ईव पार्टियां और लाइव इवेंट्स आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

कॉन्स्टेलेशन बार जिस इलाके में है, वह होटल्स, स्की स्लोप्स और लग्जरी रेस्टोरेंट्स के पास माना जाता है, इसलिए यहां अक्सर इंटरनेशनल टूरिस्ट आते हैं।

कॉन्स्टेलेशन बार जिस इलाके में है, वह होटल्स, स्की स्लोप्स और लग्जरी रेस्टोरेंट्स के पास माना जाता है, इसलिए यहां अक्सर इंटरनेशनल टूरिस्ट आते हैं।

—————————-

यह खबर भी पढ़ें…

दुनियाभर में न्यू ईयर का ग्रैंड वेलकम:टाइम्स स्क्वायर पर 10 लाख लोग जुटे, ब्रिटेन-फ्रांस में जमकर आतिशबाजी, नीदरलैंड्स के ऐतिहासिक चर्च में आग लगी

भारत समेत दुनियाभर में साल 2026 का आगाज हो चुका है। दिल्ली में इंडिया गेट पर लोगों ने काउंटडाउन के साथ नए साल का स्वागत किया, जबकि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बीच जश्न मनाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *