A meeting was held regarding the preparations for the Chauth Mata Lakkhi Fair. | चौथ माता लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक: कलेक्टर, एसपी ने तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश – Sawai Madhopur News

Actionpunjab
3 Min Read


बैठक के दौरान कलेक्टर एसपी व अन्य अधिकारी।

चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में गुरुवार को 5 जनवरी से शुरू होने वाले चौथ माता लक्खी मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर कानाराम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

.

मेले के दौरान CCTV कैमरों से होगी निगरानी

बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि मेला सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था सर्वपरी है। जिसके लिए सभी विभाग आपस में सामंजस्य के साथ कार्य करें। साथ ही मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखें। चौथ माता के मेले में हर साल करीब 8 लाख से अधिक भक्त माता के दर्शनों के लिए आते हैं। ऐसे में लगातार मेल को लेकर तैयारियां की जा रही है। गुरुवार को कलेक्टर कानाराम ने सुबह 11:30 बजे सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक ली। बैठक में सबसे पहले SP अनिल कुमार ने बताया कि मेले के दौरान एक हजार से अधिक जवानों का जाब्ता तैनात रहेगा। साथ ही सुरक्षा को लेकर कोई कमी नहीं रहेगी। इसके साथ-साथ मेले में शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। जिसके लिए सीसीटीवी कैमरा की मदद भी ली जाएगी।

मेले से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेते कलेक्टर और एसपी।

मेले से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेते कलेक्टर और एसपी।

इस अवसर पर कलेक्टर कानाराम ने कहा कि मेले में भीड़ को देखते हुए जैसे विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है। वह समय पर पूरा करें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी मेले में भक्तों को नहीं आनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से एक-एक करके मेले की तैयारी को लेकर जानकारी ली। इस अवसर पर पंचायत राज विभाग की ओर से विकास अधिकारी इंद्रराज मीणा एवं चौथ माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंत्री श्रीदास सिंह ने मेले को लेकर की जा रही तैयारी को लेकर जानकारी दी। इसके बाद कलेक्टर एसपी ने सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मेला मैदान एवं अन्य स्थानों पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *