Hapur police recovered 12 lost mobile phones | हापुड़ पुलिस ने खोए 12 मोबाइल बरामद किए: 2.25 लाख रुपए कीमत के फोन नए साल पर मालिकों को लौटाए, लोगों ने की सराहना – Hapur News

Actionpunjab
2 Min Read


दानिश,हापुड़।3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ पुलिस ने नववर्ष के अवसर पर एक विशेष अभियान के तहत 12 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 25 हजार रुपए है। इस पहल से मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

यह कार्रवाई जनपद में गुमशुदा और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। यह अभियान थाना हापुड़ देहात कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार की टीम ने भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद इन मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रेस किया।

कुल 12 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये है। मोबाइल वापस मिलने पर उनके स्वामियों ने हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आज के समय में मोबाइल फोन केवल संचार का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तिगत और व्यावसायिक जानकारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में इनका खो जाना लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता है। हापुड़ पुलिस की इस पहल से आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल खोने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और स्थानीय थाने को सूचित करें। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। नववर्ष की शुरुआत में हापुड़ पुलिस की यह पहल निश्चित रूप से एक सकारात्मक संदेश देती है और पुलिस की जनहितैषी छवि को दर्शाती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *