नारनौल में डीईओ को ज्ञापन देते हुए स्कूल लेक्चरर
हरियाणा के नारनौल में आज स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) संगठन ने जिला प्रधान अरविंद यादव माजरा के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विश्वेश्वर कौशिक से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात की एवं ज्ञापन दिया।
.
संगठन के जिला महासचिव डॉ जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि आज जिला प्रधान ने अपनी कार्यकारिणी के साथ जिला शिक्षा अधिकारी से भेंट की। जिला प्रधान अरविंद यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विश्वेश्वर कौशिक को जिले भर के प्रवक्ताओं की समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विश्वेश्वर कौशिक ने सभी समस्याओं को जिला स्तर पर ही समाधान करने और निदेशालय स्तर की समस्याओं के लिए ज्ञापन को निदेशालय मे भेजने का आश्वासन दिया।

नारनौल में डीईओ से मिलने जाते हुए हसला सदस्य
यह रही ज्ञापन की मांगे जिला प्रधान अरविन्द यादव ने ज्ञापन में मुख्य रूप से एलटीसी मामलों का बजट स्वीकृति अनुसार पारदर्शिता के साथ डालने पर जोर दिया इसके साथ चिकित्सा पूर्ति बिलों का भुगतान निश्चित समय अवधि मे किए जाने, अश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी), महिला प्रवक्ताओं के शिशु देखभाल अवकाश (सीसीएल) के मामले बिना देरी के निदेशालय को भेजे जाने की मांग रखी, ताकि उनको अपनी जरूरत और योजना के अनुसार इसका लाभ मिल सके। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर राज्य से सचिव राधेश्याम नरवारा, राज्य के लीगल सेल पदाधिकारी सतीश कौशिक, संरक्षक रघुवीर पटेल, मुख्य सलाहकार डॉ योगेंद्र यादव, डीएसएस रविंद्र अग्रवाल,नारनौल खंड के प्रधान रामनिवास लंबोरा, कनीना खंड प्रधान सूबेसिंह चौहान, नांगल चौधरी खंड प्रधान चरणसिंह बडेसरा, महेंद्रगढ़ खंड प्रधान विक्रमसिंह अकोदा,
जिला उप प्रधान पुष्पा यादव, दिलीप सागरपुर, दीवान सिंह, जिला सचिव नगेंद्र खोश्या, सह सचिव डॉ महताब सिंह,पवन मंढ़ाणा, सरला यादव, मनीषा देवी, सुरेश हरबला, सतपाल, योगेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।