400 seekers welcomed the New Year with yoga and meditation at Bhavans School | भवंस स्कूल में 400 साधकों ने योग और ध्यान के साथ किया नव वर्ष का स्वागत – Amritsar News

Actionpunjab
1 Min Read



.

भारतीय योग संस्थान की स्थानीय इकाई द्वारा नव वर्ष 2026 के आगमन पर भवंस स्कूल के प्रांगण में योग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही लगभग 400 से अधिक साधक स्कूल परिसर में एकत्रित हुए, जिन्होंने योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से नए साल का खुशामदीद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल जी की पावन स्मृति में दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर प्रादेशिक अधिकारी सतीश महाजन, वरिंदर धवन, सुनील कपूर, मास्टर मोहनलाल, प्रमोद सोढ़ी और गिरधारी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। गायत्री मंत्र के पवित्र उच्चारण के बाद हर्ष ने मधुर भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इसके पश्चात श्री वरिंदर धवन ने साधकों को योग अभ्यास और प्राणायाम की सूक्ष्म क्रियाएं करवाईं। ध्यान अभ्यास के दौरान आत्म-चिंतन और समाज कल्याण के लिए ‘शुभ संकल्प’ लिए गए। साधकों ने संस्थान के मुख्य उद्देश्य ‘जियो और जीवन दो’ को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से परमपिता परमात्मा का धन्यवाद किया और मानवता की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *