Punjab Weather Alert: Cold Wave and Dense Fog Till January 7 | Punjab News | हिमाचल में बर्फबारी, पंजाब में शीतलहर का अलर्ट: तेज हवाएं भी चलेंगी, गुरदासपुर सबसे ठंडा; शिमला का तापमान 5.4 डिग्री तक गिरा, टूरिस्ट उमड़े – Mohali News

Actionpunjab
6 Min Read


हिमाचल की लाहौल घाटी में हिमपात।

पंजाब और चंडीगढ़ में इस शीत लहर और धुंध की स्थिति बनी हुई है, 7 तारीख तक लोगों को इसका सामना करना पड़ेगा। वहीं, अब रातें और ज्यादा ठंडी होंगी। मौसम विभाग ने कल तक धुंध और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जबकि आगे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उधर, हिमाच

.

पंजाब के पटियाला में आंधी-तूफान चला, जबकि पठानकोट और हलवारा में भी आंधी-तूफान दर्ज किया गया। पटियाला और आदमपुर में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता 60 मीटर तक रिकॉर्ड की गई। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दोबारा मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। सबसे कम अधिकतम तापमान फरीदकोट में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, हिमाचल के लाहौल स्पीति के कोकसर, सिस्सू, रोहतांग, कुंजम, शिंकुला दर्रा, बारालाचा व अटल टनल रोहतांग के अलावा चंबा के जोत व मणिमहेश, शिमला के कुफरी व नारकंडा और कुल्लू के सोलंग नाला में भी बर्फ के फाहे गिरे, जबकि ऊना में 2.2 मिलीमीटर और हमीरपुर के नेरी में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

हिमाचल में सोलंग नाला में इस विंटर सीजन की पहली बर्फबारी।

हिमाचल में सोलंग नाला में इस विंटर सीजन की पहली बर्फबारी।

पंजाब में शनिवार से कड़ाके की सर्दी की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी शनिवार से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। ठंडी हवाएं चलेंगी और धुंध बनी रहेगी। आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।

अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीत लहर चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हिमाचल के कोकसर में हुआ ताजा हिमपात।

हिमाचल के कोकसर में हुआ ताजा हिमपात।

शिमला का तापमान 5.4 डिग्री गिरा शिमला का अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री कम होने के बाद 10.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कुफरी का अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री कम होने के बाद 6.1 डिग्री, कुकुमसैरी का 4.9 डिग्री कम होने के बाद 4.7 डिग्री, मनाली का 4.0 डिग्री लुढ़कने के बाद 9.4 डिग्री और नाहन का तापमान 4.6 डिग्री कम होने के बाद 13.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दिसंबर में बारिश नहीं हुई। एक से 31 दिसंबर के बीच सामान्य से 99% कम बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 0.2 मिलीमीटर हुई, जबकि 36.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। सिर्फ लाहौल-स्पीति में 0.7 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले 1902, 1907, 1925, 1939 और 1993 में ऐसा हुआ है। इस बार 32 साल ऐसा हुआ है जब दिसंबर सूखा गया है।

पंजाब में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 03 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा रह सकता है। इसी तरह अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कुछ जगहों पर शीत लहर चल सकती है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • 04 जनवरी : पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। इसके अलावा बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कुछ जगहों पर घना कोहरा रह सकता है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इन शहरों में छाया रहेगा घना कोहरा इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कुछ जगहों पर घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम ड्राई रहने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *