Roadways employee beats DCM driver in Kannauj, VIDEO | कन्नौज में रोडवेज कर्मी ने डीसीएम ड्राइवर को पीटा, VIDEO: गाड़ी मोड़ने के वजह से विवाद, जीटी रोड पर यातायात बाधित – Kannauj News

Actionpunjab
3 Min Read


विकास अवस्थी | कन्नौज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नौज में शाम के समय रोडवेज कर्मी और डीसीएम ड्राइवर में नोकझोंक हो गई। मामला गाली-गलौज तक बढ़ा और फिर रोडवेज कर्मी ने डीसीएम ड्राइवर को पीट दिया। जिससे जीटी रोड पर यातायात बाधित हो गया। ये मामला सरायमीरा में रोडवेज बस स्टैंड के बाहर रात 9 बजे का है।

यहां कन्नौज डिपो का ड्राइवर स्टैंड पर बस ले जाने का प्रयास कर रहा था, तभी सामने से आ रहे डीसीएम के ड्राइवर ने बस मुड़ने से पहले निकल जाने का प्रयास किया। इससे बस और डीसीएम टकराते बचे। जिस कारण रोडवेज कर्मी आया खो बैठा और डीसीएम ड्राइवर को पीटने के लिए पहले जूता उतारने का प्रयास किया, लेकिन जब जूता नहीं उतर सके तो थप्पड़ से पिटाई कर दी।

यहां रोडवेज के कर्मी होने की वजह से डीसीएम ड्राइवर अकेला पड़ गया और फिर वह डीसीएम लेकर चला गया। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर शाम 8 बजे ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी खत्म हो जाती है और उसके बाद यात्रियों व राहगीरों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है।

कन्नौज के इस सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस कर्मी कभी नजर ही नहीं आते और न ही रात में गश्त होती है। जिससे यहां आए दिन रात के समय मारपीट और झगड़े होते रहते हैं। जब ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी खत्म होती, तभी रोडवेज बसों का रेला लगता- ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी सुबह 8 से रात 8 बजे तक रहती है

ड्यूटी पूरी कर के जब ट्रैफिक कर्मी घर चले जाते है, उसके बाद दिल्ली की ओर जाने वाली सैकडों रोडवेज बसों का यहां आना होता है। सवारियों को बैठाने और एक-दूसरे से आगे निकलने की रोडवेज ड्राइवरों में होड़ लगती है।

सड़क पर ही बस खड़ी कर देते हैं और फिर उनका हर दिन तांडव शुरू होता है। रोडवेज कर्मियों की एकजुटता और गुंडई के आगे हर कोई बेवश नजर आता है। वह लोग आए दिन किसी न किसी से अभद्रता और मारपीट कर देते हैं। ट्रैफिक कर्मियों से भी कई बार अभद्रता कर चुके हैं। इसके बावजूद सरायमीरा चौकी के पुलिस कर्मी बस स्टैंड के आसपास नजर नहीं आते।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *