Demand to arrest the accused for commenting on Ambedkar-SC-ST society | अंबेडकर-SC-ST समाज पर टिप्पणी के आरोपी को पकड़ने की मांग: समाज के लोगों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन – Churu News

Actionpunjab
2 Min Read



समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर के नाम एडीएम अर्पिता सोनी को ज्ञापन सौंपा।

चूरू में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और एससी-एसटी समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमा गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण मंच के बैनर तले समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प

.

आरक्षण मंच के अध्यक्ष गजानंद खेड़ीवाल ने बताया कि 29 दिसंबर को रतनगढ़ क्षेत्र के जांदवा गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर डॉ. भीमराव अंबेडकर और एससी-एसटी समाज के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस घटना के बाद से समाज में भारी रोष व्याप्त है।

खेड़ीवाल ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल संविधान और सामाजिक सौहार्द का अपमान है, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद सामाजिक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि, अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में आक्रोश और बढ़ गया है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की गई है कि आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार कर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *