Nuh Mewat Police arrested three people slaughtering cows cattle | नूंह से पुलिस ने तीन गौ तस्करों को किया अरेस्ट: तीन गोवंश को कराया मुक्त, पिकअप गाड़ी से राजस्थान लेकर जा रहे थे आरोपी – Nuh News

Actionpunjab
2 Min Read



पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन गोवंश को मुक्त कराया है। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज

.

गोवंश को राजस्थान लेकर जा रहे थे आरोपी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम गस्त के दौरान पुलिस की एक टीम गांव अलीपुर तिगरा अड्डा पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक पिक-अप वाहन में गायों को भरकर गोकशी के उद्देश्य से राजस्थान ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव रीगढ़ पहुंची, जहां तीन युवक पिक-अप गाड़ी में गोवंश को बेरहमी से रस्सियों से बांधकर भर रहे थे। पुलिस को देख तीनों भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर तीनों को काबू कर लिया।

एक आरोपी पलवल का रहने वाला

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुस्तफा पुत्र जाकिर निवासी रीगढ़ थाना सदर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह ,शौकत पुत्र सुल्ला उर्फ सुलेमान व शकील उर्फ सक्की पुत्र इसराईल, निवासी इस्लामवादी मोहल्ला थाना उटावड़ जिला पलवल के रूप में हुई। आरोपियों की पिक-अप गाड़ी में तीन दुबली-पतली गायें पाई गईं। पुलिस ने तत्काल रस्सियां खोलकर गायों को मुक्त कराया।

फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *