The sun rose in the morning after 6 days, the cold wave brought chills | 6 दिन बाद सुबह निकला सूरज,शीत लहर से ठिठुरन: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन शीत लहर चलेगी,हल्के बादल छाए – Alwar News

Actionpunjab
1 Min Read



अलवर शहर व जिले में लगातार तीसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि करीब 6 दिन बाद शुक्रवार सुबह सूरज के दर्शन हुए। शीत लहर चलने से सर्दी का असर तेज हो गया है और लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

.

मौसम विभाग के अनुसार अलवर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र जयपुर ने आगामी दो दिनों के लिए जिले में तेज शीत लहर का अलर्ट जारी किया है, जिससे सर्दी और बढ़ने की आशंका है।

फिलहाल फसलों पर पूरी तरह रौनक बनी हुई है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान में और गिरावट आई और पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, तो सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। पाला जमने की स्थिति में सरसों के दानों में घुलाव हो सकता है, जिससे फसल प्रभावित होने का खतरा रहेगा।

वहीं जिले के कई ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया रहा। ठंड से बचाव के लिए गांवों में लोग अलाव तापते नजर आए। सुबह सूरज निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *