Man beaten death sticks Jhajjar Beri Murder Police Crime | झज्जर में व्यक्ति को पड़ोसी ने पीटा, मौत: आपसी कहा सुनी को लेकर हुआ झगड़ा, इलाज के दौरान तोड़ा दम – Jhajjar News

Actionpunjab
2 Min Read



झज्जर जिले के बेरी कस्बे में बीती देर रात रविवार को आपसी कहासुनी झगड़े में बदल गई। आपसी कहासुनी में झगड़े के कारण एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। बेरी में देर रात करीब 9 बजे की घटना बताई जा रही है। दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ और गहरी चोटें लगने क

.

मृतक की पहचान बेरी निवासी मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीती रात दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई और बहस झगड़े में बदल गई। वहीं झगड़े में करीब 50 वर्षीय मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकेश को इलाज के लिए बेरी के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक चलाता था टेलर की दुकान

मुकेश को गहरी गुम चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुकेश अपने घर में ही टेलर की दुकान चलाता है और पेंट सीलने का काम करता है। वहीं उसके पास दो तीन टेलर भी काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। मृतक के बेटे ने पुलिस में घटना को लेकर शिकायत दी है। उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *