पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-3, शास्त्रीनगर से प्रारंभ हुई, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला।
.
प्रभात फेरी में एक बैंड, दो डीजे, सात छोटे हाथी वाहन शामिल रहे, जबकि श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 100 से 150 के बीच रही। धार्मिक भजनों और गुरबाणी के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

शहर में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ के महापौर हरिकांत आहूलूवालिया और कैंट विधायक अमित अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथि ने प्रभात फेरी में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

मंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ के महापौर हरिकांत आहूलूवालिया और कैंट विधायक अमित अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही
आयोजकों के अनुसार प्रभात फेरी का उद्देश्य पावन प्रकाश पर्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भावना को मजबूत करना है। प्रभात फेरी के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी आवश्यक इंतजाम करे गए ।