massive blast gun house Nuh Mewat caused panic | नूंह के गन हाउस में जोरदार ब्लास्ट: दुकान की दीवार और शीशे टूटे, दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान – Nuh News

Actionpunjab
2 Min Read


गन हाउस में ब्लास्ट होने के बाद टूटी गाड़ियां।

हरियाणा के नूंह जिल के गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए पर स्थित सत्यम गन हाउस में जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाके के बाद मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ब्लास्ट की

.

एएसपी आयुष यादव घटनास्थल पर पहुंचे

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दुकान मालिक ताहिर हुसैन और एक हथियार रिपेयरिंग करने वाला कर्मचारी सहित कुछ अन्य लोग धमाके के समय दुकान में मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन चार लोग घायल हुए हैं।

गन हाउस में ब्लास्ट होने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।

गन हाउस में ब्लास्ट होने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।

घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नूंह ले जाया गया। दमकल और पुलिस विभाग ने तुरंत ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी। एएसपी आयुष यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए अभी भी दमकल और पुलिस की टीम मौके पर डटी हुई है। वहीं हादसे के बाद आसपास के लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता की लोगों ने प्रशंसा की। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचने के लिए सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की बात कही। फिलहाल पुलिस टीम हादसे की पूरी गहन जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *