मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।
तरनतारन जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगाने से दो बदमाश घायल हो गए। यह घटना फतेहाबाद के पास हुई, जहां पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया था।
.
पुलिस के अनुसार, जब पुलिस पार्टी ने इन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।
घायल आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है।

आरोपियों के पास से बरामद पिस्टल।
जबरन वसूली के कई मामले दर्ज
तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि ये दोनों आरोपी जबरन वसूली के कई मामलों में शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत की गई।