![]()
राजस्थान में तेज सर्दी का दौर जारी है। इस बीच पाली में भी ठंड को देखते हुए स्कूली बच्चों को लेकर विशेष निर्देश जारी किए है।
.
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने सोमवार को एक आदेश जारी किया, जिसके तहत 6 से 8 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से 5वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स की छुट्टी रहेगी। इस दौरान टीचर्स और स्टाफ यथावत स्कूल आएंगें।
बता दें कि पाली जिले में 1 जनवरी से ही तेज सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में जिला कलेक्टर ने अपने स्तर पर स्कूलों की छुट्टियां भी घोषित कर दी है।